
सब्जी मार्केट में जब से टमाटर के भाव बढ़े हैं, तब से लोगों के घरों में इनका अकाल पड़ता जा रहा है। किलो-किलो भर टमाटर को खरीदने वाले अब पाव भर लेने को मजबूर हैं। जबकि कई लोगों ने फिलहाल महंगाई देख इन्हें अपने खाने से अलग कर दिया है। क्योंकि मोलभाव के बाद भी आम लोगों की रेंज से टमाटर बाहर हो गया है। आलम ये है कि सब्जी विक्रेता को भी सोने-चांदी की तरह टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाने पड़ रहे हैं।
जी हां, सही सुना आपने। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। दरअसल टमाटर जो कि इस समय सब्जियों में सबसे महंगा है। ऐसे में भाव बढ़े हुए टमाटर की सुरक्षा के लिए एक सब्जी विक्रेता ने दो बाउंसर रख लिए हैं, जिसके बाद से वह चर्चा में आ गया है। सब्जी विक्रेता वाराणसी के लंका क्षेत्र में दुकान लगाता है। उसने दो बाउंसर अपॉइंट किए हैं। सब्जी विक्रेता ने टमाटर के लिए सिक्योरिटी लगा रखी है।
सब्जी विक्रेता अजय फौजी का कहना है कि खरीदारी के समय ग्राहक अक्सर उग्र होने लगते हेैं। मोलभाव को लेकर रोज होने वाली बहस से बचने के लिए उसने दो बाउंसर तैनात किए हैं। बता दें कि सब्जी विक्रेता समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भी हैं। इससे पहले उन्होंने समजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वाराणसी में टमाटर के आकार का केक काटा था।
यह भी पढ़े - भाव बढ़ते ही McDonald's ने बर्गर से गायब किया Tomato, लोगों ने किया ट्रोल
सब्जी व्यापारी ने आगे कहा कि टमाटर की कीमत को लेकर अक्सर दुकान में आने वाले ग्राहक बहस करने लगते हैं। कई बार वह उग्र तक हो जाते है। जिससे कई बार बहस तक होने की नौबत आ जाती है। इसी के चलते उन्होंने दुकान पर दो बाउंसर तैनात किए हैं। वह बताते हैं कि इस समय टमाटर की कीमत 140-160 रुपये प्रति किलो है। ठेले पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाउंसर तैनात रहते हैं।
यह भी पढ़े - ये हैं दुनिया के सबसे महंगे टमाटर, कीमत इतनी कि खरीद लेंगे एक आलीशान बंगला!
Updated on:
10 Jul 2023, 12:35 PM IST
Published on:
10 Jul 2023, 12:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.