
इन दिनों टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। जहां पहले टमाटर मार्केट में 30 रुपए किलो बिक रहा था। वहीं अब इसके दाम 150 रुपये से 200 रुपये किलो तक पहुंच चुके हैं। आलम ये है कि किलो भर टमाटर खरीदने वाले लोग अब इसे पाव भर लेने को मजबूर हैं। कई लोग इसे विकल्प के रूप में उपयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं फास्ट फूड की दिग्गज इंटरनेशल कंपनी McDonald's जिसका करोड़ों का टर्नओवर है वो कंपनी भी टमाटर अफोर्ड नहीं कर पा रही है।
McDonald's ने जारी किया नोटिस
दरअसल, टमाटर के भाव बढ़ने के बाद McDonald's ने अपने कस्टमर्स को बर्गर में टमाटर सर्व करना बंद कर दिया है। जहां पहले हर एक बर्गर में टमाटर की स्लाइस रखी जाती थी वहीं अब यह नदारत हो चुकी है। McDonald's ने खुद एक नोटिस जारी करते हुए ये जानकारी अपने कस्टमर्स को दी है। उसने अपने आउटलेट के बार में इस नोटिस को लगाया है।
नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल
आउटलेट में McDonald's ने लिखा, बर्गर की दिग्गज कंपनी McDonald's कीमतों में बढ़ोतरी के कारण टमाटर के बिना खाना परोस रही है। अब कंपनी का यह नोटिस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स भी इसपर मजेदार मीम्स बना रहे हैं। ट्विटर यूजर्स ने मैकडॉनल्ड्स के ग्राहकों के लिए टमाटर की 'अस्थायी अनुपलब्धता' के बारे में एक नोटिस की ये तस्वीर मजेदार कमेंट के साथ शेयर की।
यह भी पढ़े - ये हैं दुनिया के सबसे महंगे टमाटर, कीमत इतनी कि खरीद लेंगे एक आलीशान बंगला!
McDonald's ने नोटिस में कही ये बात
एक यूजर ने ट्विटर पोस्ट शेयर की जिसमें दिल्ली के कनॉट प्लेस में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट के बाहर ये नोटिस लगाई गई है। जिसमें कंपनी के मैनेजर ने लिखा हम अपने ग्राहकों को अच्छी क्वॉलिटी वाले प्रोडक्ट के साथ सर्वोत्तम फूड परोसने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हम पर्याप्त मात्रा में टमाटर प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं जो हमारी विश्व स्तरीय कड़ी गुणवत्ता जांच को पूरा करते हैं। इसलिए, फिलहाल, हम आपको टमाटर के बिना प्रोडक्ट परोसने के लिए मजबूर हैं। हम टमाटर की सप्लाई प्रात्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों से माफी वाले अंदाज में लिखा उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद है।
लोगों ने शेयर किए मजेदार मीम्स
पोस्ट शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, McDonald's जैसी दिग्गज कंपनी भी टमाटर अफोर्ड नहीं कर पा रही है। इस पर दूसरे यूजर ने लिखा, ये टमाटर की कीमतें बढ़ने का एक आदर्श उदाहरण है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "वाह! ऐसा पहले कभी नहीं देखा!"। कुछ लोगों ने तर्क दिया, "क्या आपने कभी फूड ज्वाइंट चलाने वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात की है? वे ब्लिंकिट आदि से डिलीवरी का ऑर्डर नहीं देते हैं, जिससे खुदरा दर उन पर प्रभाव नहीं डालती है!
यह भी पढ़े - किसान ने आगे रखी फसल और पिछली सीट पर बैठ चलाई बाइक, वीडियो देख हर कोई हैरान
Published on:
8 Jul 2023, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.