30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video : किसान ने आगे रखी फसल और पिछली सीट पर बैठ चलाई बाइक, वीडियो देख हर कोई हैरान

Farmer Viral Video : इंस्टाग्राम अकाउंट @chrisbetzmann पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में एक किसान अपनी फसल को बाइक से लेकर जा रहा हे। लेकिन उसका अंदाज काफी खतरनाक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 6 Jul 2023, 1:27 PM IST

farmer_riding_bike_with_both_legs_up_and_put_bundle_of_crop_in_front_video_goes_viral.jpg

भारत में रहने वाले लोगों को ऐसे ही जुगाड़िया नहीं कह दिया जाता है। यहां कई ऐसे करतब देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई अपने दातों तले उंगली दबाने को मजबूर हा जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें लोगों के नए-नए आइडियाज दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक किसान, स्कूटी पर अपनी फसल काटकर ले जाता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर जहां आपको हंसी आएगी। वहीं आप यह भी सोचेंगे कि किसानों की जिंदगी कितनी तकलीफों में गुजरती है।

बाइक से संतुलन बिगड़ने का है डर

इस वीडियो को @chrisbetzmann नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स, जो देखने में किसान लग रहा है। वह अपनी कटी हुई फसल को मोटर साइकिल पर रखकर ले जा रहा है। हालांकि जिस तरह से वह मोटर साइकिल पर बैठा है, यदि उसमें किसान का जरा सा संतुलन बिगड़ा तो वह नीचे गिर सकता है। लेकिन वह फसल को गाड़ी पर आगे रखकर पीछे अपने दोनों पैर उठाए आराम से बैठकर मोटर साइकिल चला रहा है।


दोनों पैरों को भी ऊपर चढ़ाए किसान

किसान का यह कारनामा देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि 'भारतीय ड्राइविंग स्किल्स को 1-100 तक में रेट करिए।' वीडियो में किसान सिर्फ लुंगी पहने हुए दिखाई दे रहा है। वह गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा है। जबकि अगली सीट पर उसने अपनी फसल को लाद रखा है। फसल इतनी ज्यादा है कि उसका हाथ पूरी तरह स्कूटी के हैंडल तक भी नहीं पहुंच पा रहा है पर वो किसी तरह गाड़ी चला रहा है। वो दोनों पैरों को भी ऊपर चढ़ाए हुए है।

यह भी पढ़े - ये है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन! यहां एक साथ खड़ी होती हैं 44 ट्रेनें

वीडियो पर 48 लाख से ज्यादा व्यूज

इस वीडियो को अब तक 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'गरीबी और जीने की स्ट्रगल किसानों से ये सब करवाती है।' एक ने लिखा, 'ये सिर्फ भारत में ही होता हैं' वहीं अन्य ने लिखा, 'ये ड्राइविंग योगा है। एक ने लिखा, 'शख्स का संतुलन उसकी लव लाइफ से ज्यादा है।' इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


यह भी पढ़े - इन देशों के अजब-गजब कानून जान चकरा जाएंगे आप, तोड़ने पर सीधा होगी जेल!