
नई दिल्ली: भारत विविध संस्कृतियों का देश है, लेकिन कोई भी संस्कृति किसी को दूसरों पर चीजों को थोपना नहीं सिखाती है और न ही ऐसा करती है। लेकिन हाल ही में बिहार के एक जोड़े को ग्रामीणों ने शादी के लिए मजबूर किया। इससे भी बुरी बात यह है कि जब ऐसा हुआ तब पुलिस भी मौजूद थी।
दरअसल, बिहार के साहिबगंज गांव का एक व्यक्ति मोतिहारी जिले के कोनिया गांव में गया। यहां वो देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए चुपके से वहां पहुंच गया। लेकिन ग्रामीणों को किसी तरह खबर मिली कि लड़का अपनी प्रेमिका को देखने के लिए उनके गांव में था। जल्द ही गांव के सैकड़ों लोग वहां इकट्ठे हो गए और इस जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद आदमी को तुरंत बंदी बना लिया गया और मामले पर चर्चा के लिए पंचायत की एक आपात बैठक बुलाई गई।
पंचायत ने पहले महिला से पूछा कि क्या वो अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, जिसके लिए उसने हां कहा। आदमी से वही सवाल पूछा गया, जिसके लिए उसने वही जवाब दिया। इसके बाद पंचायत ने आदेश दिया कि दोनों को अभी इसी वक्त शादी करनी चाहिए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुजारी को बुलाया जिसने ये शादी करवाई। जबकि पुलिस महज ये सब होता देख देखती रही।
Published on:
31 Aug 2019 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
