3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस देश में शादी के बाद लड़के को उल्टा लटका कर की जाती है पिटाई, जानिए कहां होती है ऐसी अनोखी रस्म

Weird Wedding Tradition: हर समाज में अलग-अलग तरह से शादी होती है और शादी में कई सारी रस्में निभाई जाती है। कुछ रस्में ऐसी भी होती हैं जिन्हें जानकर आप हैरान ही रह जाएंगे। इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर शादी के दिन लड़के को उल्टा लटका कर उसके पैरों पर डंडों से पिटाई की जाती है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 19, 2023

Weird wedding traditions around the world: In this country the groom is hanged upside down and beaten

Weird wedding traditions around the world: In this country the groom is hanged upside down and beaten

Weird Wedding Tradition: शादियों का सीजन चल रहा है और हर तरफ शादियों की धूम देखने को मिल रही है। शादियों में कई तरह के रिवाज निभाए जाते हैं। हर क्षेत्र में शादियों की अलग-अलग परम्पराएं होती हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में होने वाली शादियों में आज भी कई अजीबोगरीब रीति रिवाजों का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। शादी में होने वाले रीति-रिवाजों का अलग ही महत्व होता है। भारतीय शादियों में जूते चुराने की रस्म बहुत प्रचलित है, लेकिन दूसरे देशों के लोगों को इसके बारे में पता चलने पर यह अजीब लगेगा। आज हम आपको एक ऐसे रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दूल्हे की पिटाई की जाती है।


लड़के को साबित करनी होती है मर्दानगी


हम आपको साउथ कोरिया की शादियों में होने वाली एक रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही अजीब है। इस रस्म के अनुसार शादी में दूल्हे को उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई की जाती है। दरअसल, शादी के दौरान लड़के को मर्दानगी साबित करनी होती है, जिसके लिए उसकी खूब पिटाई की जाती है।

यह भी पढ़ें: इस देश में पत्नी का जन्मदिन भूलना है मना, भूल गए तो हो सकती है जेल की सजा


लड़के को साबित करनी होती है मर्दानगी


हम आपको साउथ कोरिया की शादियों में होने वाली एक रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही अजीब है। इस रस्म के अनुसार शादी में दूल्हे को उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई की जाती है। दरअसल, शादी के दौरान लड़के को मर्दानगी साबित करनी होती है, जिसके लिए उसकी खूब पिटाई की जाती है।


खुशी-खुशी मानाई जाती है यह रस्म


इस रस्म को साउथ कोरिया में लोग काफी खुशी से मनाते हैं। इस परंपरा का पालन करने वाले साउथ कोरिया के लोगों का मानना है कि इस परंपरा में लड़के पास हो जाते हैं, तो उन्हें भविष्य में कोई समस्या नहीं होगी। तो वहीं, दूल्हा भी बड़े मजे से लोगों की पिटाई खाता है। बताया जाता है कि दूल्हे के दोस्त ही लड़के को लटका देते हैं और उसके तलवे पर डंडे से मारते हैं।

यह भी पढ़ें: इस देश में अगर शादी के दौरान नहीं रोती दुल्हन, तो पड़ती है पिटाई, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Story Loader