26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेग्नेंट होने के लिए महिला ने डॉक्टर से करवा लिया ऐसा काम, पति के पैरों तले खिसक गई जमीन

एक महिला ने अपने पति के स्पर्म की जगह ब्वॉयफ्रेंड का स्पर्म इस्तेमाल कर डाला और प्रेग्नेंट हो गई। इस बात की जानकारी पति को तब हुई जब उसका बच्चा एक साल का हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 3 Sep 2018, 5:59 PM IST

omg

प्रेग्नेंट होने के लिए महिला ने डॉक्टर से करवा लिया ऐसा काम, पति के पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्ली: रूस के मॉस्को में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के स्पर्म की जगह ब्वॉयफ्रेंड का स्पर्म इस्तेमाल कर डाला और प्रेग्नेंट हो गई। इस बात की जानकारी पति को तब हुई जब उसका बच्चा एक साल का हो गया। पत्नी ने खुद ही इस बात को स्वीकार किया।

डाॅक्टर से कहा- बच्चे के पिता के रूप में देखना चाहती है उसे


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 38 साल की महिला यना अनोखिना प्रेग्नेंट होने के लिए आईवीएफ तकनीक अपनाते हुए एक क्लिनिक पहुंची। उन्होंने डॉक्टर से कहा कि वह बच्चे के पिता के रूप में उस शख्स को चाहती हैं जिससे वह प्यार करती है। इसके बाद उन्होंने पति के स्पर्म की जगह ब्वॉयफ्रेंड का स्पर्म इस्तेमाल कर डाला और प्रेग्नेंट हो गई।

खिसक गइर् पति के पैरों तले जमीन

बता दें, इस प्रकिया के दौरान यना का पति भी उनके साथ था, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। अपनी पत्नी की इस हरकत का पता उन्हें तब पता चला जब बच्चे की उम्र करीब एक साल हो गई थी। महिला के पति मैक्सिम अनोखिन, जो अब तक उस बच्चे को अपना बायोलॉजिकल पिता समझ रहे थे उनके पैरों चले जमीन खिसक गई जब उन्होंने बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया। इसमें पता चला कि वह बच्चे के पिता नहीं हैं।

पति ने दर्ज करवाया केस, क्लीनिक को देना पड़ा हर्जाना


इसके बाद पति ने मॉस्को में मौजूद क्लिनिक पर केस दर्ज करवा दिया। क्लिनिक को 4.2 लाख रुपए हर्जाने के रूप में देने पड़े हैं। ये पैसे नैतिक और वित्तीय तौर से नुकसान पहुंचाने के लिए दिया गया है। शख्स ने कहा कि वह अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा करता था। उसने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी उसके साथ ऐसा धोखा करेगी। मैं इस बात पर मुश्किल से विश्वास कर सका कि वह बच्चा, जिसे एक साल से मैं अपना समझ रहा था वह मेरा नहीं है। बता दें, पति-पत्नी अलग हो चुके हैं और अब नए रिलेशनशिप में हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग