18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! लौकी का जूस पीने के बाद महिला के साथ हुआ कुछ एेसा, डाॅक्टर्स भी नहीं बचा पाए जान

42 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरी शाह रोज एक्सरसाइज करती थीं। इसके बाद फलों और सब्जियों का जूस पीती थी।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Jun 22, 2018

omg

सावधान! लौकी का जूस पीने के बाद महिला के साथ हुआ कुछ एेसा, डाॅक्टर्स भी नहीं बचा पाए जान

नई दिल्ली: अपनी सेहत को लेकर जागरुक मुंबई की एक महिला को लौकी का जूस पीना महंगा पड़ गया। एक्सरसाइज के बाद महिला ने रोज की तरह लौकी के जूस का सेवन किया। इसके करीब आधे घंटे बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे पास के एक हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां तीन दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

एक्सरसाइज के बाद किया लौकी के जूस का सेवन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरी शाह रोज एक्सरसाइज करती थीं। इसके बाद फलों और सब्जियों का जूस पीती थी। बीते 11 जून को ह एक्सरसाइज के बाद घर पहुंची और लौकी का जूस बनाकर पिया।

तबीयत बिगड़ने पर हाॅस्पिटल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक, जूस पीने के करीब आधे घंटे बाद ही गौरी को अजीब सा महसूस होने लगा। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें पास के हॉस्पिटल में लेकर गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, तीन दिन तक गौरी को बचाने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं और अंत में उन्होंने दम तोड़ दिया।

ब्रेम हैमरेज से हुइर् महिला की मौत

डॉक्टरों ने बताया कि गौरी को खून की उल्टियां हो रही थीं। इसके बाद उनका ब्रेम हैमरेज हो गया। डॉक्टर्स की मानें तो अगर लौकी का जूस हल्का खराब या कड़वा लगे तो उसका सेवन नहीं करना चाहिए। आजकल जहरीले रसायनों के मिले होने की वजह से सब्जियों में कड़वाहट रहती है। इसका असर धीमे जहर की तरह होता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।

कइर् रोगों से निजात दिलाता है लौकी का जूस

बता दें, खाली पेट लौकी का जूस पीने से डायबिटीज, हृदयरोग, पेशाब से संबंधित समस्याओं में लाभ होता है। इसलिए लोग आमतौर पर किसी की भी सलाह पर लौकी का जूस पीने लगते हैं। हालांकि, ये घातक भी साबित हो सकता है।