1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक शख्स का धक्का लगने से बदल गया टिकट, महिला को लग गई 76 करोड़ रुपए की लॉटरी, जानिए फिर क्या हुआ

कई बार हमारे से साथ गलती से कुछ ऐसा हो जाता है, जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ है। गलती इस महिला को एक शख्स का धक्का लगा और उसका लॉटरी टिकट बदल गया। बाद में इस बदले हुए टिकट की लॉटरी खुल गई।

2 min read
Google source verification
Woman Won Lottery Worth 76 Crores Ticket Changed Due To A Push Of A Person

Woman Won Lottery Worth 76 Crores Ticket Changed Due To A Push Of A Person

कभी-कभी किसी दुर्घटना में भी भगवान का कोई इशारा छिपा होता है। हर बार दुर्घटना बुरी नहीं होती कभी-कभी ये खुशियां भी लेकर आती है। कुछ ऐसी ही खुशियां एक महिला के जीवन में भी आ गईं, जब एक दुर्घटना के चलते उसकी 76 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। कैलिफोर्निया की लाक्वेड्रा एडवर्ड्स नाम की महिला गलती से 76 करोड़ की लॉटरी जीत गई वो भी किसी असभ्य शख्स की वजह से। जिस वक्त महिला लॉटरी वेंडिंग मशीन में पैसे डालकर अपनी पसंद का टिकट चुनने जा रही थी उसी वक्त एक अजीब शख्स ने जोर का धक्का मार दिया। इसके बाद वहां सब उथलपुथल हो गया और नतीजा ये हुआ कि महिला का लॉटरी टिकट बदल गया। बाद में यही लॉटरी खुल गई।


पहले तो एडवर्डस के हाथ ऐसा टिकट आ गया जो वो नहीं चाहती। लेकिन उसकी किस्मत कौन छीन सकता था। एडवर्ड्स को यही टिकट लेकर जाना पड़ा। लेकिन बाद पता चला कि वो लॉटरी का टॉप प्राइज जीत गई, जिसकी रकम थी 76 करोड़ 20 लाख रुपए थी।

यह भी पढ़ें - अजीब जॉब ऑफर! एडल्ट वीडियो देखने के हर घंटे मिलेंगे 1500 रुपए, दो दिन में 31 हजार आए आवेदन

रातों रात बन गई करोड़पति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाक्वेड्रा एडवर्ड्स ने लॉस एंजिल्स काउंटी के टार्जाना में वॉन सुपरमार्केट में कैलिफोर्निया लॉटरी वेंडिंग मशीन में 3 हजार रुपए डाल दिए। तभी एक शख्स उससे टकरा गया, जिसकी वजह से वो पसंदीदा टिकट का चयन करने से चूक गई।


ऐसे में महिला का गलत नंबर पर दांव लग गया। अनचाहे टिकट पर दांव खेलने से महिला बेहद खफा थी, लेकिन उसका सारा गुस्सा तब काफूर हो गया जब उसने तसल्ली से टिकट खंगाला। पता चला कि उसने तो लॉटरी का टॉप प्राइज जीत लिया है। टॉप प्राइज की रकम थी करीब 76 करोड़, 20 लाख, 95 हजार रुपए।

जीती हुई रकम का क्या करेगी एडवर्ड?

लॉटरी जीतने की इच्छा तो थी लेकिन इतनी बड़ी राशि भी वो कभी जीत सकती है ये उसने सपने में भी नहीं सोचा था। एडवर्ड्स लॉटरी में जीती गई रकम से एक घर खरीदने और एक गैर-लाभकारी संगठन शुरू करने की योजना बना रही है। बता दें कि, एक्सीडेंटल लॉटरी विनिंग की ये घटना 2021 के नवंबर में हुई थी, लेकिन कैलिफोर्निया लॉटरी ने अब जाकर ये बात साझा की।

यह भी पढ़ें - तस्वीर में छिपे हैं कुल 13 चेहरे, जानिए आपको पहली बार में कितने दिखे

Story Loader