
नई दिल्ली: विश्व के लगभग सभी देशों में कई तरह के नियम बने हुए हैं। कहीं इन नियमों में पुरुषों और महिलाओं को बराबर का हक दिया होता है, तो कहीं इनमें अंतर देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान में एक ऐसी जगह है। जहां पर महिलाओं का जाना पूरी तरह से मना है और साथ ही पुरुषों के यहां जाने के लिए कई कड़े नियम बनाए गए हैं।
जापान में मौजूद इस जगह को ओकिनोशिमा आइलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां महिलाओं का जाना प्रतिबंधित है और पुरुषों के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं। दरअसल, इस आइलैंड को धार्मिक रूप से काफी पवित्र माना जाता है। वहीं पुराने समय से यहां कई धार्मिक पाबंदियां चली आ रही हैं, जो आज भी जारी हैं। इन्हीं पाबंदियों में से एक पाबंदी है महिलाओं के यहां आने पर प्रतिबंध। जी हां यहां महिलाओं के आने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर मौजूद है। जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है।
यहां ऐसा नहीं है कि खाली महिलाओं के लिए ही पाबंदियां हैं, बल्कि ऐसा पुरुषों के लिए भी है। कहा जाता है कि यहां जाने से पहले पुरुषों को निर्वस्त्र होकर नहाना जरूरी होता है। यहां नियम कितने कड़े हैं इस बात को इस चीज से समझ सकते हैं कि कि पूरे साल में सिर्फ 200 पुरुष ही इस टापू पर जा सकते हैं। जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि वो वहां से कोई भी चीज अपने साथ न लाएं यहां तक कि घास भी नहीं। यूनेस्को ने इस आइलैंड को विश्व धरोहर घोषित किया है।
Published on:
05 Sept 2019 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
