scriptसन 1981 के बाद यहां दिखी दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी, तस्वीर है हैरान कर देनी वाली | world largest fly was seen after 1981 in indonesia | Patrika News
अजब गजब

सन 1981 के बाद यहां दिखी दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी, तस्वीर है हैरान कर देनी वाली

1981 के बाद देखी गई दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी
आकार एक व्यक्ति के अंगूठे के बराबर
1858 में पहली बार हुई थी खोज

Feb 23, 2019 / 11:52 am

Priya Singh

world largest fly was seen after 1981 in indonesia

सन 1981 के बाद यहां दिखी दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी, तस्वीर है हैरान कर देनी वाली

नई दिल्ली। शोधकर्ताओं के एक दल ने इंडोनेशिया में 1981 के बाद सबसे बड़ी मक्खी देखी। शुक्रवार को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसका आकार एक व्यक्ति के अंगूठे के बराबर है। एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, नेचुरल हिस्ट्री के फोटोग्राफर क्ले बोल्ट, कीट वैज्ञानिक एली वीमैन, व्यावहारिक पारिस्थितिक विज्ञानी सिमोन रॉबसन और पक्षी विज्ञानी ग्लेन शिल्टन की टीम ने इस विचित्र जीव को दोबारा 25 जनवरी को खोज निकाला और वैलेस के इस विशालकाय जीव की पहली तस्वीरें और वीडियो ले लिए।

यह भी पढ़ें- 57,000 रुपये में बिक रहा है यह छोटा सा पैकेट, खरीदने के लिए लंबी कतारों में इस वजह से खड़े हैं लोग

सन 1858 में हुई इसकी खोज

दल ने इस मक्खी पर इंडोनेशिया के नम जंगलों में सालों तक अध्ययन किया। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने इस जीव को खनन जैसे उद्योगों के कारण लुप्तप्राय बताया है। इससे पहले वैलेस बी को सिर्फ दो और लोगों ने देखा है। पहला एक ब्रिटिश प्राकृतिकविद अल्फ्रेड रसेल वैलेस थे जिसने इंडोनेशिया के ऊष्णकटिबंधीय बेकन द्वीप में इस विशालकाय मक्खी की 1858 में खोज की थी और दूसरा एक कीट विज्ञानी एडम मेसर थे जिसने इसे 1981 में देखा।

यह भी पढ़ें- नॉर्मल डिलीवरी से महिला ने पैदा किए बच्चे, एक के बाद एक इतने बच्चों को देख डॉक्टर्स हुए हैरान

बता दें कि इस मधुमक्खी की मादा प्रजाति की लंबाई 38 मिमी (1.5 इंच) तक हो सकती है। इसका पंख 63.5 मिमी (2.5 इंच) होता है, लेकिन नर केवल 23 मिमी (0.9 इंच) लंबे होते हैं। माना जाता है कि यह सबसे बड़ी जीवित मधुमक्खी प्रजाति है, और वर्णित सबसे बड़ी मधुमक्खी प्रजाति बनी हुई है। इसका आकार अमूमन एक वयस्क के अंगूठे जितना होता है।

Home / Ajab Gajab / सन 1981 के बाद यहां दिखी दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी, तस्वीर है हैरान कर देनी वाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो