
Rarest Diamonds : सोने-चांदी के प्रति लोगों में अक्सर दीवानगी देखने को मिलती है। लेकिन हीरा यानी डायमंड आज भी कईयों के लिए एक सपने जैसा है। आपने कभी सोचा है कि इन हीरों का कितना वजन होता है, इनकी कीमत कितने में हैं और इन हीरों के मालिक कौन हैं? कुछ हीरे ऐसे हैं, जिनकी कीमत में एक पूरा शहर बसाया जा सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे...

Cullinan Diamond : डायमंड को कैरेट में आंका जाता है। कलिनन हीरा दुनिया में अब तक का मिला सबसे बड़ा है। जिसका वजन 3,106 कैरेट है। यह हीरा चार इंच लंबा, दो इंच चौड़ा और ढाई इंच ऊंचा था। जिसे 26 जनवरी 1905 को दक्षिण अफ्रीका के प्रीमियर खदान नंबर 2 में खोजा गया था। इस विशाल हीरे को 96 छोटे टुकड़ों और 9 बड़े आकार के जेम्स में विभाजित किया गया था।

Sergio Diamond : दुनिया का दूसरा सबसे वजनी हीरा सर्जियो है, 3,167 कैरेट है। इसे 1895 में सर्जियो बोर्गेस डी कार्वाल्हो द्वारा लेनकॉइस में जमीन के ऊपर पाया गया था। यह एक ब्लैक कार्बोनडो हीरा है जो कि दुर्लभ माना जाता है। सर्जियो को सबसे पहले 16 हजार डॉलर में बेचा गया था। इसे औद्योगिक रूप से बिक्री के लिए कई छोटे टुकड़ों में तोड़ा गया।

Kohinoor Diamond : बेशक आपने कोहिनूर का नाम तो सुना होगा। 12वीं शताब्दी में खोजा गया भारत का यह हीरा करीब डेढ़ शताब्दी से भी अधिक समय से ब्रिटिश क्वीन की ताज की शान बना रहा। कोहिनूर न सिर्फ दुनिया के सबसे खूबसूरत हीरों में से एक है, बल्कि कीमत के हिसाब से यह दुनिया में सबसे अधिक महंगा भी है। इसका वजन 105.6 कैरेट है।

Incomparable Diamond : दुनिया के सबसे बड़े हीरो में से एक इनकमपेरेबल हीरा अफ्रीकी देश कांगो में दुर्गम पहाड़ी में खेल रही एक बच्ची को मिला था। इस हीरे का आंकलन करने में एक्सपर्ट्स को 4 साल लग गए। तराशने के बाद यह हीरा 407.78 कैरेट के हीरे में बदल गया। इसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर में आंकी गई तो उस समय इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया।

Heart of eternity diamond : नीले रंग के दिल के आकार का हॉर्ट ऑफ एटर्निटी डायमंड 27.64 कैरेट का यानी 5.528 ग्राम का है। मशहूर हीरा कंपनी डी बियर्स ने 11 दुर्लभ ब्लू हीरों के साथ इसे साल 2000 में पेश किया। यह हीरा दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर डायमंड माइन में मिला था। प्रीमियर खदान दुनिया की एकमात्र खदान है जहां नीले हीरे पाए गये। इस हीरे की कीमत करीब 16 मिलियन डॉलर है।

The Excelsior Diamond : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा एक्सेलसियर को माना जाता है। साल 1893 में इसकी खोज के समय से लेकर 1905 तक, जब कलिनन हीरा पाया गया था, तब तक यह दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात हीरा था। अजीब से शेप के कारण इस हीरे को 21 टुकड़ों में रिशेप किया गया। इन 21 हीरो में से सबसे बड़े साइज का हीरा 69.80 कैरेट का है।

Hope Diamond : दुनिया के सबसे मशहूर हीरों में शुमार होप डायमंड गहरे नीले रंग में अंडाकार है। दक्षिण भारत के किसी इलाके से इस हीरे को हेनरी थॉमस होप ने हासिल किया था। इस हीरे को एक तरफ रहस्यमयी शक्तियों से जुड़ा बताया जाता है तो दूसरी ओर इसके मालिकों के लिए मनहूस भी बताया जाता है। कहा जाता है चोरी हुआ ये हीरा कई मालिकों के हाथ लगा और उनको तबाह करता गया।