12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weird Trees: अजब गजब पेड़ों की दुनिया

Weird Trees: वैसे तो हमारी पूरी जिंदगी पेड़ों के आस-पास ही गुजरती है। साथ ही हम में से बहुत लोगों का बचपन आम, जामुन जैसे पेड़ों की डाल पर चढ़कर फल तोड़ने, उछल कूद करने और फिर थकने पर पेड़ की छांव में बैठ कर गुजरा होगा। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी अजीब पेड़ भी हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification
weirdest_trees_1.jpg

नई दिल्ली। Weird Trees: पेड़ हमारे पर्यावरण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग हैं। पेड़ों के बिना बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इस संसार में कई प्रकार तथा कई प्रजातियों के वृक्ष पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में कुछ वृक्ष कैसे भी हैं जिन की आकृति देखकर आप चकित हो सकते हैं। आइए जानते हैं रहस्यमई और विचित्र चीजों से भरपूर प्रकृति के इन अजब गजब पेड़ों के बारे में:

1. बॉटल ट्री, नामीबिया
प्राचीन समय में जहर के तौर पर काम में लाया जाने वाला नामीबिया का यह बॉटल ट्री दुनिया में सबसे जहरीले और घातक पेड़ों में से एक है। इस वृक्ष की बोतल जैसी आकृति के कारण इसे यह नाम दिया गया है। इस पेड़ पर लगने वाली सफेद गुलाबी रंग के पुष्प भी काफी सुंदर होते हैं।

यह भी पढ़ें:

2. ट्री ऑफ लाइफ, बहरीन
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र यह पेड़ एक अजूबा है। रेगिस्तान में पानी का स्रोत ना होने के बावजूद भी यह पेड़ अभी तक वहां खड़ा है। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ की जड़े बहुत लंबी हैं जिससे वह जमीन के भीतर स्वयं ही पानी ढूंढ लेती हैं। साथ ही यह वृक्ष यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी जगह बनाए हुए हैं। इसके अतिरिक्त ऐसा माना जाता है कि यह वृक्ष लगभग 400 वर्ष पुराना है।

3. यूकेलिप्टस डेगलूप्टा
इंद्रधनुष जैसे रंगों के कारण यह वृक्ष रेनबो यूकेलिप्टस के नाम से जाना जाता है। इस प्रजाति का यह इकलौता वृक्ष है जिसकी छाल ऐसी रंग बिरंगी है। इस पेड़ का उपयोग कागज बनाने में किया जाता है।

4. सिल्क कॉटन ट्री, कंबोडिया दक्षिण पूर्व एशिया जाने वाले सभी पर्यटकों के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित यह पेड़ आकर्षण का केंद्र है। काफी ऊंचाई वाले इस वृक्ष की जड़े वहां के ता प्रोह्म मंदिर के चारों ओर लिपटी हुई हैं।