
गर्भवती महिलाओं के पेट से निकलने वाली इस चीज से लाखों कमाती है यह लड़की, डिलीवरी के बाद इसे डॉक्टर देते हैं फेंक
नई दिल्ली। पैसा इंसान की जिंदगी में बहुत मायने रखता है। एक बेहतर जिंदगी जीने के लिए इंसान सुबह से रात तक मेहनत कर पैसा कमाता है। हर रोज रोजगार के नए उपायों को ढूंढ निकालता है। चोरी के अलावा इंसान अगर सही राह पर चलकर पैसे कमाता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उसे अपने काम पर हमेशा गर्व होना चाहिए जैसा कि कियारा करती है।
कियारा एक 23 वर्षीय लड़की है जो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रहती है। पेशे से कियारा एक दाई है। उसने इस फील्ड से संबंधित शिक्षा भी ग्रहण की है।
हर इंसान की तरह कियारा भी अपनी आमदनी को बढ़ाने का चाह रखती है और इस चाहत को वास्तविक रूप देने के लिए उसने एक गजब के आइडिया का इजात किया है। इसी के चलते अब वह घर बैठकर सालाना 8500 पाउंड (करीब 7.5 लाख रुपए) भी कमा रही है।
हम जानते हैं कि महिलाओं की डिलीवरी के बाद गर्भनाल को कचरा समझकर फेंक दिया जाता है। अनुपयोगी समझी जाने वाली इसी चीज का इस्तेमाल कर कियारा अब पैसे कमा रही है। कियारा पिछले दो साल से गर्भनाल के प्रोडक्ट का बिजनेस कर रही है और तो और वह इसमें सर्टिफाइड स्पेशलिस्ट भी है।
गर्भनाल (प्लेसेंटा) से कियारा कई उत्पाद जैसे एनर्जी कैप्सूल्स, फेस क्रीम और गिफ्ट आइटम्स जैसे कई तरह के दूसरे अन्य सामान बनाकर बेचती है। कियारा का कहना है कि, यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की पढ़ाई के दौरान उसे गर्भनाल की टेबलेट्स के फायदों के बारे में पता चला था।
इस कारण नई-नई मां बनी महिलाओं को गर्भनाल कैप्सूल्स देती है। इसे खाने से एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसके साथ ही गर्भनाल कैप्सूल्स हार्मोनल असंतुलन और डिलीवरी के बाद होने वाली ब्लिडिंग में भी कमी लाती है।इससे स्तनों में दूध भी बढ़ जाता है।
'प्लेसेंटा इन्कैप्सूलेशन'के लिए कियारा डिलीवरी के 12 घंटों के अंदर हॉस्पिटल या प्रेग्नेंट महिला के घर जाकर प्लेसेंटा लेकर आती है। इसके बाद इन्हें सुखाकर उसका पाउडर बनाती है और उन्हें कैप्सूल का रूप देती है। कियारा अपने इस काम से बेहद प्यार करती है। उसे लगता है कि अपने इस काम के जरिए वह महिलाओं की जिंदगी में बदलाव ला रही है।
Updated on:
14 Dec 2018 12:34 pm
Published on:
14 Dec 2018 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
