scripthome remedies to stop heavy bleeding during periods | हैवी पीरियड्स से हैं परेशान, अपनाएं घरेलू उपचार, किचन में ही मिल जाएगा समाधान | Patrika News

हैवी पीरियड्स से हैं परेशान, अपनाएं घरेलू उपचार, किचन में ही मिल जाएगा समाधान

locationजयपुरPublished: Nov 03, 2023 12:13:07 pm

Submitted by:

Jaya Sharma

heavy bleeding in periods: पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग की वजह कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है, इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अक्सर महिलाएं इसे सामान्य रूप से लेती हैं, यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो पहले चिकित्सक को दिखाइएं और घर पर भी प्राकृतिक उपचार को अपनाइए।

यह स्थिति तब होती है जब साइकल सात दिनों से अधिक अवधि तक चलता है
किचन में ही मिल जाएगा हैवी पीरियड्स को दूर करने का उपचार
हैवी पीरियड्स की समस्या को मेनोरेजिया कहते हैं, यह स्थिति तब होती है जब साइकल सात दिनों से अधिक अवधि तक चलता है, कई बार हैवी पीरियड्स में खून के थक्के भी गिरने लगते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक ये स्थिति एनीमिया की ओर से भी संकेत करती हैं। साथ ही कुछ गंभीर बीमारी का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपचार करके कुछ हद तक हैवी पीरियड्स से राहत मिल सकती हैै। साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द, ऐंठन, ब्लोटिंग और मूड स्विंग्स की समस्या भी कुछ हद तक दूर हो सकती हैैै।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.