20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीरियड्स का दर्द कर रहा परेशान तो कर लें बस छोटा सा ये काम, पेनकिलर लेना भी भूल जाएंगी

पीरियड्स में पेट के निचले हिस्से में दर्द या क्रैंप का होना आम बात है, लेकिन कई बार ये दर्द असहनीय हो जाता है। अगर आप भी इस प्रॉब्लम से जूझ रही हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत काम की है, क्योंकि यहां दिए गए उपाय आपको पेनकिलर से बचाएंगे और आपके पेट ही नहीं, कमर दर्द की समस्या को भी दूर करेंगे।
2 min read
Google source verification

•

image

Shekhar Suman

•

Feb 22, 2022

How to deal with period pain menstrual cramps

पीरियड्स का दर्द कर रहा परेशान तो कर लें बस छोटा सा ये काम, पेनकिलर लेना भी भूल जाएंगी

पीरियड्स में क्रैंप, कमर और पैर के ऊपरी हिस्से में दर्द तब समस्या बनता है जब इस दर्द से डेली रूटीन गड़बड़ होने लगता है। हर महीने ऐसे होने वाले दर्द कई बार शारीरिक ही नहीं, मानसिक कष्ट का कारण भी बन जाते हैं। ऐसे में कुछ उपाय आपकी इस समस्या का जड़ से खात्मा कर सकते हैं। पीरियड्स में क्रैंप का होना पीरियड्स के शुरुआती दिनों से शुरू हो कर सालों तक बना रह सकता है। दर्द को नजरअंदाज करना या इसके लिए हर बार पेनकिलर लेना समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि पहले लाइफस्टाइल में बदलाव किया जाए। तो चलिए जानें कि इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए क्या करना जरूरी है।

पीरियड दर्द को कम करने के लिए इन बातों पर दें विशेष ध्यान

1. पीरियड्स के दर्द को कम करने में एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। वॉकिंग, साइकिलिंग या स्विमिंग करने से दर्द को दूर किया जा सकता है।
2. पीरियड्स के दिन जब करीब आने वाले हों तो डाइट में चेज जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और खट्टे फल, मिर्च-मसाला कम कर दें।
3. पपीता, सेब या केला जैसे फलों का सेवन बढ़ा दें।
4. अपनी डाइट में विटामिन बी 12 की मात्रा बढ़ा दें। ये क्रैंप और नसों के लचीलेपन के लिए जरूरी है।
5. पेट में जब भी दर्द हो तो गर्म पानी से सिकाई करें।
6. पेनकिलर लेने से जितना संभव हो बचें। दर्द ज्यादा हो तो लेट जाएं और हीट बाथ लें।
7. मेंटल हेल्थ पर फोकस करें
8. कई बार दर्द शारीरिक ही नहीं, मानसिक कारणों से भी होता है। इसलिए पीरियड्स के दर्द का खौफ खुद पर हावी न होने दें।
9. दर्द से ध्यान हटाने के लिए गाने सुनें या फिल्म देखें।
10. लोगों के बीच में बैठें, दोस्तों से गपशप करें। ताकि आपका ध्यान दर्द से हट सके और आपके अंदर हैपी हार्मोंस यानी डोपामाइन का स्तर बढ़े।
11. खुद को रिलेक्स रखने के लिए आप योग या मेडिटेशन का भी सहारा ले सकती हैं।

खानपान में इन चीजों को करें शामिल
1. किशमिश, छुहाड़ा, अखरोट और बादाम खाएं।
2. पीरियड्स के समय ही नहीं, बाद में भी दाल, हरी सब्जी और सलाद को अधिक से अधिक शामिल करें।
3. मेथी के बीज रोजाना रात में भिगा कर सुबह खाने की आदत डालें।

यह भी पढ़े - महिलाओं को 30 की उम्र के बाद रोजाना करना चाहिए इन सप्लीमेंट्स का सेवन

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।