
goal
भले ही आपको लगे कि तय लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल है, लेकिन आपको हमेशा खुद को प्रेरित करते रहना चाहिए।
जरूरी नहीं है कि आपको हमेशा अपना लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाए, लेकिन एक एंटरप्रेन्योर होने के नाते आपको हमेशा खुद को लक्ष्य प्राप्ति के प्रति प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। याद रखें कि अगर आप हार मान लेंगे और लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश ही नहीं करेंगे तो आप खुद ब खुद विफल हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि आप खुद को लक्ष्य के प्रति किस तरह से प्रेरित कर सकते हैं-
हमेशा सकारात्मक रहें
खुद को प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी है कि आप हमेशा सकारात्मक रहें। जब आप सकारात्मक रहेंगे तब आप कभी हार नहीं मानेंगे। इसके लिए आप खुद को ऐसे लोगों के आस पास रखें, जो सकारात्मक हों और हमेशा आपके हित के बारे में ही सोचें। इस तरह हमेशा सकारात्मक रहने से और सकारात्मक सोच से आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।
मदद मांगने में न झिझकें
अगर आपकी कोई योजना सफल नहीं हुई है या आपके अनुसार कोई काम नहीं हो पा रहा है तो आप अपने मेंटर, अपने साथियों से मदद मांग सकते हैं। जरूरत पडऩे पर मदद मांगने में बिल्कुल न झिझकें। जब आपको सही सलाह मिलेगी और आपको लगेगा कि आपके साथ कोई है तो आपको हिम्मत मिलेगी जिसकी मदद से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।
दूसरों की मदद की कोशिश करें
जरूरी नहीं है कि हर बार सिर्फ अपने और अपने बिजनेस के बारे में ही सोचा जाए। आप दूसरों की मदद करके भी अपनी मदद कर सकते हैं और खुद को प्रोत्साहित कर सकते हैं। दूसरों की मदद करके आपको खुशी मिलेगी जो आपको आगे बढऩे की प्रेरणा देगी और आपको आपके तय लक्ष्य लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायता करेगी।
Published on:
12 Oct 2017 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allवर्क एंड लाईफ
ट्रेंडिंग
