26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमदनी को न लाएं संबंधों के आगे

आपकी कमाई आपके दोस्त से अधिक है और आप यह निर्धारित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं कि आपका दोस्त खर्च करने में कितना सहज है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jun 01, 2018

opinion,work and life,rajasthan patrika article,

income and relationship

- सबीहा खान

इस पूरी दुनिया में हम सभी ईमानदार बनने का प्रयास करते हैं। अपनी हर परिस्थिति में ईमानदार रहें। आपकी वित्तीय स्थिति कैसी है इससे आपको कोई फर्क नही पड़ता। आप अपने दोस्तों के साथ सहज महसूस करें। आप सबसे अधिक वित्तीय गलतियां तब करते हैं जब आपका दोस्त आपसे अधिक कमाते हैं। जिस कारण अधिक खर्च करने पर आपके उपर दबाव ज्यादा बन जाता है। अगर आपकी कमाई कम है तो योजना के लिए सुझाव देने वाले पहले व्यक्ति बने। या आपकी कमाई आपके दोस्त से अधिक है और आप यह निर्धारित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं कि आपका दोस्त खर्च करने में कितना सहज है।

आपको अपने जीवन के उन यादगार लम्हों पर केन्द्रित रहना है जहाँ आपको ख़ुशी मिली हो। हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए की रिश्ते और अनुभव हमेशा यादें बनाती हैं। मुझे याद है कि मेरे पति और उनके करीबी दोस्त के आय के स्तर अलग-अलग है लेकिन एक सही योजना बनाकर हम दोनों के परिवार ने साथ में कुछ छुट्टियां बिताये तो इन लम्हे से हमें ज़िन्दगी का एक अच्छा अनुभव मिला।

“जीवन में कुछ चीज़ें बेहतरीन और कम लागत वाली होती है लेकिन उन बेहतरीन चीज़ों में खुबसूरत लम्हें छुपे होते हैं।” इसलिए आपके और आपके दोस्त के आय के स्तर अलग-अलग ही क्यों न हों लेकिन कुछ अनुभव ऐसी यादें बना देती हैं जो जीवनभर आपके साथ होती हैं। कोई फर्क नही पड़ता, कि आपके आय का स्तर क्या है आप अपने दोस्त के साथ स्वयं सेवक बनकर भी मुफ्त में अच्छा महसूस कर सकते हैं। इससे आप पैसो के मुद्दों से दूर रहकर कुछ समय अपने दोस्त के साथ शानदार समय बिता सकते हैं। और कुछ नए दोस्त बना सकते हैं।

अगर आपके लिए पैसा अजीब विषय है तो आय के स्तर पर अपने दोस्तों के साथ चर्चा मत करें। अपने दोस्तों से बात करने के लिए आपके पास बहुत सारे विषय हो सकते हैं। आप अपने जॉब को लेकर चर्चा कर सकते हैं क्योंकि एक व्यक्ति का काम उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा होता है। लेकिन आप अपने आय को लेकर चर्चा न करें तो बेहतर होगा। जब आपके आमदनी में बदलाव होता है तो आमतौर पर आपके जीवनशैली में भी बदलाव होता है जी दोस्तों के बीच गड़बड़ी पैदा कर सकता है।
- ब्लॉग से साभार