
Pakistani passports
सऊदी अरब (Saudi Arabia) में हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सऊदी अरब में अफगानिस्तान (Afghanistan) के कई नागरिक रहते हैं। हाल ही में सऊदी अरब में अधिकारियों ने अफगानिस्तान के नागरिकों से पाकिस्तानी पासपोर्ट जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार अफगान नागरिकों से बरामद किए गए पाकिस्तानी पासपोर्ट की संख्या 1-2 नहीं, बल्कि 12,000 हैं। रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अफगानिस्तान के अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनसे पाकिस्तान (Pakistan) के फर्जी पासपोर्ट जब्त किए। इतनी बड़ी संख्या में फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद होने से ये अधिकारी भी हैरान हैं।
मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार
अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट बनाने के मामले में मुख्य संदिग्ध उमर जावेद को लाहौर में गिरफ्तार किया गया है। जावेद की गिरफ्तारी पासपोर्ट निदेशालय के एक पूर्व अधिकारी और एक सेवारत ग्रेड-15 अधिकारी की गिरफ्तारी और जांच के बाद हुई।
मामले की जांच हुई शुरू
सऊदी अरब के अधिकारियों ने रियाद में पाकिस्तानी दूतावास को अफगान नागरिकों से बड़ी संख्या में पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद होने की सूचना दी है। इसके साथ ही आव्रजन एवं पासपोर्ट निदेशालय के महानिदेशक मुस्तफाक़ाज़ी और संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पाकिस्तानी राजदूत ने मामले पर टिप्पणी देने से किया इनकार
सऊदी अरब में पाकिस्तानी राजदूत से जब इस मामले में टिपण्णी देने के लिए संपर्क किया गया, तो उसने इस पर बोलने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें- हमास ने इज़रायल का आदेश मानने से किया मना, नहीं करेंगे उत्तरी गाज़ा खाली
Published on:
13 Oct 2023 04:08 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
