2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Epstein Files: अंडरवियर में महिला के साथ पूर्व ब्रिटिश राजदूत की तस्वीरें वायरल, पार्टी से दिया इस्तीफा

एपस्टीन फाइल्स के हाल ही में जारी दस्तावेजों में पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मंडेलसन की एक महिला के साथ अंडरवीयर में तस्वीरें वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद मंडेलसन को लेबर पार्टी से इस्तीफा देना पड़ गया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 02, 2026

Former British Ambassador Peter Mandelson

पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मंडेलसन (फोटो- All India Radio News एक्स पोस्ट)

एपस्टीन फाइल्स के खुलासों से पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन की राजनीति में भी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामलों ने तूफान ला दिया है। इसके चलते पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मंडेलसन को जहां पहले अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था वहीं अब उनकी आपत्तीजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्हें अपनी पार्टी भी छोड़नी पड़ गई है।

पीएम कीर स्टार्मर की पार्टी से दिया इस्तीफा

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात इस स्कैंडल से जुड़ी नई फाइल्स सार्वजनिक की गई थी। इसमें मंडेलसन की भी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो एक महिला के साथ सिर्फ अंडरवियर और टी-शर्ट में नजर आ रहे है। तस्वीर में मंडेलसन के साथ खड़ी महिला ने बाथरोब पहना हुआ है और दोनों किसी कमरे में खड़े दिखाई दे रहे है। यह तस्वीरें सामने आने के बाद मंडेलसन ने पीएम कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया, ताकि पार्टी को आगे किसी तरह की शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े।

एपस्टीन ने मंडेलसन को 75 हजार डॉलर भेजे

एपस्टीन फाइल्स के नए दस्तावेजों में दावा किया गया है कि जेफ्री एपस्टीन ने 2003 से 2004 के बीच मंडेलसन से जुड़े बैंक खातों में कुल 75 हजार डॉलर भेजे थे। ये तीन अलग अलग भुगतान बताए जा रहे हैं, जिसमें हर भुगतान 25 हजार डॉलर का था। ब्रिटिश मीडिया में रविवार को यह रिपोर्ट सामने आई जिसके बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए मंडेलसन ने कहा कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि मुझे 20 साल पहले कुछ पैसे दिए गए थे लेकिन यह झूठ है।

मुझे ऐसी कोई बात याद नहीं है - मंडेलसन

मंडेलसन ने आगे कहा कि न तो उन्हें ऐसी कोई बात याद है और न हीं इसका कोई रिकॉर्ड उनके पास है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद इन आरोपों की जांच कराना चाहते है। मंडेलसन ने लेबर पार्टी की महासचिव होली रिडली को लिखे पत्र में कहा कि जिन आरोपों को वे गलत मानते हैं, उनकी जांच वे स्वयं करना चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि इस प्रक्रिया के दौरान वे पार्टी को और अधिक असहज स्थिति में नहीं डालना चाहते, इसलिए वे पार्टी की सदस्यता छोड़ रहे हैं। मंडेलसन ने इस फैसले पर खेद और दुख भी जताया।

Story Loader