
प्रतीकात्मक छवि
Indian Students in Canada: स्टडी वीजा पर कनाडा गए करीब 20 हजार छात्र कॉलेजों में गए ही नहीं। कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिक विभाग (IRCC) की जारी मार्च और अप्रैल 2024 के आंकड़ों के अनुसार लगभग 50 हजार अंतरराष्ट्रीय छात्रों को ‘नो शो’ घोषित किया गया है। इनमें 20 हजार भारतीय छात्र थे। ‘नो शो’ (No Show) का मतलब उन छात्रों से है, जो कनाडा के कॉलेज-विश्वविद्यालयों में पढऩे के लिए नामांकित तो हुए, लेकिन संस्थानों में नहीं हुए।
इस रिपोर्ट में 144 देशों के छात्रों के आंकड़े जुटाए गए। नहीं पहुंचने वालों में फिलिपीन्स के 688, चीन (China) के 4279 छात्र थे। इसमें सबसे ज्यादा गैर अनुपालन दर 48.1 रवांडा की थी। यानी कनाडा जाकर भी कॉलेजों में नहीं जाने वालों में सबसे बड़ी संख्या रवांडा के छात्रों की है। विशेषज्ञों के मुताबिक गैर अनुपालन के लिए छात्रों को दी जाने वाली गलत जानकारी, आर्थिक चुनौतियां आदि कारण हो सकते हैं, लेकिन इससे देश की छवि पर असर पड़ता है।
आंकड़ों के मुताबिक कुल 327,646 भारतीय छात्रों में से 91.1 प्रतिशत ने कनाडा जाने की सभी मापदंडों का पालन किया जबकि 19,582 छात्र, या 5.4 प्रतिशत, गैर-अनुपालन करने वाले थे। इसके अलावा कनाडाई स्टडी परमिट को लेकर मार्च और अप्रैल 2024 में इकट्ठा की गई जानकारी के मुताबिक संस्थानों ने 12,553 भारतीय छात्रों का डेटा रिपोर्ट नहीं किया।
इस मामले को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसी कई कनाडाई कॉलेजों और भारत में दो संस्थाओं के बीच लिंक की जांच कर रही हैं। इन पर संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध सीमा पार करने में मदद करने का शक जताया गया है। ऐसा माना जात रहा है कॉलेज में पढ़ने के बजाय ये छात्र अवैध तरीके से अमेरिका में घुस गए हैं।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने चल रही जांच के संबंध में और ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संपर्क अधिकारियों के जरिए भारत से संपर्क शुरू किया है।
Updated on:
17 Jan 2025, 9:56 AM IST
Published on:
17 Jan 2025, 9:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.