12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान में बस की हुई तेल के टैंकर और बाइक से जोरदार टक्कर, 21 की मौत और 38 घायल

Afghanistan Accident: अफगानिस्तान में आज एक बस की तेल के टैंकर और बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा काफी भीषण था और इसमें 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 38 लोग घायल भी हो गए।

2 min read
Google source verification
accident_in_afghanistan.jpg

In Picture - Accident in Afghanistan

रोड एक्सीडेंट्स दुनियाभर में एक बेहद ही गंभीर समस्या है। रोड एक्सीडेंट्स की वजह से हर साल दुनियाभर में कई लोगों की जान जाती हैं। दुनियाभर में आए दिन ही अलग-अलग जगहों पर रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ एक्सीडेंट्स मामूली होते हैं पर कुछ गंभीर भी होते हैं। ऐसा ही एक रोड एक्सीडेंट आज, रविवार, 17 मार्च को अफगानिस्तान (Afghanistan) में घटित हुआ। अफगानिस्तान के हेलमंड (Helmand) प्रांत में जल्द सुबह हुआ। यह रोड एक्सीडेंट हेलमंड प्रांत के ग्रिश्क (Grishk) जिले में हुआ।


बस की हुई तेल के टैंकर और बाइक से जोरदार टक्कर

आज जल्द सुबह एक बस हेरात (Herat) से अफगान राजधानी काबुल (Kabul) जा रही थी और यात्रियों से भरी हुई थी। दोनों शहरों के बीच मुख्य हाइवे पर ग्रिश्क में बस की टक्कर तेल के टैंकर और बाइक से हो गई। हाइवे पर ग्रिश्क में बस अपनी मंज़िल की ओर जा रही थी और तभी एक तेज़ी से आ रही बाइक की बस से टक्कर हो गई। इससे बस हाईवे के दूसरी ओर तेल के टैंकर से टकरा गई। यह टक्कर बहुत ही जोरदार थी और इस वजह से बस और तेल के टैंकर में आग भी लग गई।

21 की मौत और 38 घायल

इस एक्सीडेंट में 21 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग इसमें घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।


मामले की जांच शुरू

अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में ग्रिश्क जिले में हुए इस रोड एक्सीडेंट की जांच शुरू हो गई है। पुलिस इस रोड एक्सीडेंट की वजह की जांच में जुट गई है।

अफगानिस्तान में अक्सर ही घटित होते हैं रोड एक्सीडेंट्स के मामले

अफगानिस्तान में रोड एक्सीडेंट्स के मामले अक्सर ही घटित होते हैं। खराब सड़कों और व्हीकल चलाते समय लोगों की लापरवाही से इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय नागरिक 11 साल से बिना गलती के पाकिस्तान की जेल में, हाईकोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार