30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शानी लाउक को अचेत और अर्धनग्न अवस्था में घुमाने वाले 4 में से 3 हमास आतंकियों का हुआ खात्मा

Shani Louk's Assaulters/Kidnappers Eliminated: इज़रायल और हमास की जंग के शुरुआती दौर में एक पिकअप ट्रक में एक जर्मन लड़की शानी लाउक को अर्धनग्न और अचेत अवस्था में घुमा रहे हमास आतंकियों के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। क्या है वो अपडेट? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Mar 2024, 6:43 PM IST

terrorists_who_kidnapped_and_assaulted_shani_louk_1.jpg

3 out of 4 terrorists who assaulted and killed Shani Louk are dead now

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध अभी भी खत्म नहीं हुआ है। हमास के इज़रायल पर हमलों में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और हमास ने 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इज़रायल के हमास से बदला लेते हुए गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर भीषण जवाबी हमलों में अब तक 225 से ज़्यादा इज़रायली सैनिक मारे जा चुके हैं पर इस युद्ध 30 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की भी मौत हो चुकी है। युद्ध की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में हमास आतंकी एक 23 साल की जर्मन लड़की जिसका नाम शानी लाउक (Shani Louk) था, को अर्धनग्न और अचेत अवस्था में पिकअप ट्रक में घुमाते हैं। ऐसा भी कहा गया था कि उसके साथ रेप और मारपीट की गई थी। बाद में शानी की मौत हो गई थी। पर जिन आतंकियों ने शानी के साथ बुरा बर्ताव किया था अब उनके खिलाफ भी एक्शन लिया गया है।


इज़रायली सेना ने लिया एक्शन

शानी को 4 हमास आतंकियों ने अर्धनग्न और अचेत अवस्था में पिकअप ट्रक में घुमाया था और उस पर अपना पैर भी रखा था। अब इज़रायली सेना ने इन आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया है।

4 में से 3 का हुआ खात्मा

जानकारी के अनुसार शानी को अर्धनग्न और अचेत अवस्था में पिकअप ट्रक में घुमाने वाले 4 आतंकियों में से 3 का इज़रायली सेना ने खात्मा कर दिया है।


चौथा आतंकी भी हिट लिस्ट पर


शानी के शरीर के साथ पिकअप ट्रक में मौजूद चौथा हमास आतंकी, जो अभी ज़िंदा है, भी इज़रायली सेना की हिट लिस्ट पर है। ऐसे में चौथे आतंकी को भी इज़रायली सेना ढेर करने के मौके की तलाश में है।

यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई का बड़ा कदम, खर्चों में कटौती के लिए 3 नए फैसले