5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई खोज… यहां हर दिन तीन बार होता है सूर्योदय और सूर्यास्त

इस ग्रह पर हर दिन तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है। तारामंडल सेंटोरस में स्थित और पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूर स्थित एचडी-131399बी ग्रह करीब काफी युवा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rajeev sharma

Nov 22, 2016

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूर और बृहस्पति ग्रह के द्रव्यमान से चार गुना ज्यादा वजनी एक नए ग्रह की खोज की है, जो तीन तारों की परिक्रमा लगाता है।

2011 में जब जापान पर बरपा सुनामी का कहर, देखिए खौफनाक वीडियो

इस ग्रह पर हर दिन तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है। तारामंडल सेंटोरस में स्थित और पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूर स्थित एचडी-131399बी ग्रह करीब काफी युवा है।

इसके अध्ययन से पता चला है कि इस ग्रह की उम्र मात्र 1.6 करोड़ साल है। यहां यह ध्यान रखने की बात है कि पृथ्वी की आयु 4.5 अरब वर्ष है।

अनोखा परिवार: यहां हर सदस्य के हाथ-पैरों में हैं 24 अंगुलियां

यह काफी अहम है, क्योंकि हमें मालूम है कि प्रथम निर्मित ग्रह अत्यधिक गर्म होते है और उन्हें शीतल होने मे काफी लंबा समय लगता है और यह भी एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि ग्रह का जितना अधिक द्रव्यमान होगा, उसे शीतल होने में उतना ही अधिक समय लगेगा।

यह तारा प्रणाली पृथ्वी से 300 प्रकाशवर्ष दूर एक खुले तारों के समूह का भाग है, जिसे हम एसोसिएशन कहते हैं।

आपने भी नहीं देखा होगा ये 'धरती धकेल' डांस, देखेंगे तो आ जाएंगे चक्कर!

ये भी पढ़ें

image