
रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाके में लाइव शो के दौरान यूक्रेनी हमले में एक रशियन एक्ट्रेस और सिंगर की मौत हो गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस स्टेज पर शो कर रही हैं, तभी अचानक एक बम धमाका होता है जिसमें उनकी जान चली जाती है। दरअसल, रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी डोनबास क्षेत्र में 40 वर्षीय एक्ट्रेस पोलीना मेन्शिख रूसी सैनिकों के लिए एक लाइव शो कर रही थीं, तभी यूक्रेनी सेना ने उस जगह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।
रक्षा मंत्रालय ने टिप्पणी करने से किया इनकार
अज्ञात जांचकर्ता ने आगे बताया कि इस हमले में एक नागरिक की मौत हुई है, जबकि कोई सैन्य अधिकारी और कर्मचारी के हताहत होनी की कोई खबर नहीं है। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने टिप्पणी से इनकार कर दिया और हमले से कोई हताहत नहीं होने का बात कही है।
Updated on:
23 Nov 2023 05:51 pm
Published on:
23 Nov 2023 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
