Attack On Pakistan Army: पाकिस्तान में पिछली रात बलूचिस्तान में आतंकी हमले का मामला सामने आया। बलूचिस्तान के उग्रवादियों ने सेना पर हमला कर दिया, जिसमें 7 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई।
पाकिस्तान में पिछले करीब दो साल में आतंकी गतिविधियों में काफी इजाफा देखने को मिला है। देश में समय-समय पर आतंकी हमलों के मामले सामने आते हैं। और बात अगर पाकिस्तान के ऐसे प्रांत की हो जहाँ आतंकी हमलों के सबसे ज़्यादा मामले देखने को मिलते हैं तो उस प्रांत का नाम है बलूचिस्तान। अब बलूचिस्तान में आतंकी हमले का एक और मामला सामने आया है। पिछली रात बलूचिस्तान में उग्रवादियों ने सेना पर हमला कर दिया।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दिया हमले को अंजाम
बलूचिस्तान में पिछली रात बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर हमले को अंजाम दिया। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी बलूच उग्रवादियों का संगठन है।
7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के पाकिस्तानी सेना पर हमले में 7 सैनिकों की मौत हो गई। यह हमला बलूचिस्तान के क्वेटा में वाली तंगी बांध इलाके में हुआ।
सेना के कैंप पर किया कब्ज़ा
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने सिर्फ पाकिस्तानी सेना पर हमला करते हुए उनके सैनिकों को ही नहीं मारा, बल्कि उस इलाके में उनके कैंप पर भी कब्ज़ा कर लिया। जानकारी के अनुसार अभी भी पाकिस्तानी सेना का वो कैंप बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के ही कब्ज़े में है।
यह भी पढ़ें- चिली का ईस्टर आइलैंड भूकंप से कांपा, रिक्टर स्केल पर रही 5.6 की तीव्रता