
Chiara DellAbate
वैसे तो लोग अपनी ख्वाइशों को पूरा करने के लिए अलग-अलग कोशिशें करते रहते हैं, लेकिन कई बार कुछ लोगों की अजीबो-गरीब ख्वाइशें आम लोगों को हैरान करने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसा ही एक मामला इटली से सामने आया है। यहां एक 22 साल की लड़की ने बिल्ली बनेने के अपने शौक को पूरा करने के लिए पूरे शरीर में 20 बार अलग-अलग मॉडिफिकेशन करा चुकी है। लड़की का नाम चियारा डेल'एबेट उर्फ आयडिन मॉड है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिक-टॉक पर इसके शरीर में हुए बदलावों के कई वीडियोज वायरल हैं। जिस पर लाखों की संख्या में व्यूज मिले हुए हैं। युवती ने अपने शौक को पूरा करने के लिए पूरे शरीर में पियरसिंग करवाई है।
शरीर में मॉडिफिकेशन के लिए कराई ये सर्जरी
डेल'एबेट ने अपने पलकों से एक्स्ट्रा स्कीन और फैट को हटाने के लिए ब्लेफेरोप्लास्टी, कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। इसके अलावा युवती ने अपनी आंखों को बिल्ली जैसा दिखने के लिए परमानेंट आईलाइनर, आईबॉल टैटो, प्वाइंटेड कान, माथे में बदलाव और पंजे की तरह नाखून का शेप करवाया है। इतना ही नहीं युवती ने अपने निप्पल तक रिमूव करवा दिए हैं।
Published on:
01 Nov 2023 03:41 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
