गेराल्डिन ने आगे बताया, "दोपहर के 1 बज गए थे लेकिन वहाँ पर कोई भी नहीं था। अचानक से एक आदमी आया और टूटी-फूटी अंग्रेजी में कहा कि वह मुझे होटल ले जाने आया है। लेकिन जैसे ही मैं कार में बैठी, आगे की सीट पर एक और आदमी बैठा दिखा। मेरी घबराहट और बढ़ गई। मैं कभी भी कार में दो अनजान आदमियों के साथ नहीं बैठती, लेकिन मेरे पास और कोई ऑप्शन नहीं था। मैं काफी डर गई थी कि और मैंने अपने बैग से एक चाकू निकालकर अपने हाथ में ले लिया था। आधे घंटे का सफर मैंने चाकू हाथ में लेकर ही किया।"