अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की धमकियों से लिबरल पार्टी की लोकप्रियता को ज़बरदस्त फायदा मिला है। ट्रंप ने कई मौकों पर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने के भी ऐलान किया है। हालांकि इस पर फिलहाल 30 दिन की रोक चल रही है, जो जल्द ही खत्म होने वाली है। ट्रंप की इन धमकियों से लिबरल पार्टी के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ा है।