
Aliens: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जो आज भी अबूझ पहेली बने हुए हैं। कुछ रहस्य धरती पर हैं तो कुछ अंतरिक्ष में भी हैं। एलियंस के वजूद को के लिए आज भी दुनिया में कई तरह के दावे किये जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है एलियंस धरती पर आते जाते रहते हैं। इनमें कुछ वैज्ञानिक भी शामिल हैं। अपनी बात के पक्ष में उन्होंने कई बार इससे जुड़े निशान व सुबूत भी पेश किए हैं। आज हम कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग अक्सर एलियंस और यूएफओ देखने का दावा करते हैं।
अमेरिका के नेवाडा में स्थित एरिया 51 के आसपास आम नागरिकों का आना-जाना मना है। आम नागरिकों का आना-जाना मना होने को लेकर इस जगह के बारे में बहुत से दावे किए जाते हैं। लोग दावा करते हैं कि यहां एलियंस पकड़ कर रखे जाते हैं और उन पर रिसर्च की जाती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस जगह पर एलियंस का आना-जाना लगा रहता है। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह कोई नहीं जानता।
ब्रिटेन में भी लोगों ने कई जगहों पर यूएफओ देखने के दावे किए हैं। लोगों का कहना है कि ब्रिटेन एलियंस की पसंदीदा जगह है। कई रिपोर्ट्स में ये दावे किए गए हैं कि यॉर्कशायर (Yorkshire, England) में एलियंस आते-जाते रहते हैं और लोगों ने उनके विमान भी देखे हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि बर्फ से ढके अंटार्कटिका में जहां इन्सानों का आना-जाना न हो, वहां एलियंस का ठिकाना हो सकता है। लोग कई बार यहां एलियंस के विमान (UFO) देखे जाने का दावा कर चुके हैं। सन 2021 में भी यहां एक रहस्यमय डिस्क नजर आने का दावा किया गया था।
न्यू मैक्सिको के एक गांव में मैक्सिकन जनजाति के लोग रहते हैं। इन लागों का दावा है कि गांव के पास ही अमेरिका का एक गुप्त आर्मी बेस है, जहां एलियंस का आना-जाना होता है। यही नहीं, इन लोगों ने कुछ और चौंकाने वाले दावे भी किए हैं। उनका कहना है कि एलियंस उनकी गायें उठा कर ले जाते हैं और उनके अंगों को काटकर फेंक देते हैं।
Updated on:
19 Jul 2024 11:43 am
Published on:
19 Jul 2024 11:43 am
