22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Iran-US War: ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार, कहा- अमेरिका ने पुल या पावर प्लांट उड़ाया तो खाड़ी में तबाह कर देंगे उनके ठिकाने

US- Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बाद ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका ईरानी पुलों या बिजली संयंत्रों पर हमला करता है, तो वह इस क्षेत्र में अमेरिकी हितों से जुड़े ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anand Shekhar

Jul 22, 2026

america iran

america iran

Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने कड़ा जवाब देते हुए सीधे जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'तस्नीम' ने एक वरिष्ठ सैन्य सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि अगर अमेरिका ईरान के किसी पुल या पावर प्लांट पर हमला करता है, तो ईरान खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, पुलों और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाकर और उन्हें नष्ट करके जवाबी कार्रवाई करेगा।

ईरान की अमेरिका को चेतावनी

ईरान के सैन्य सूत्र ने राष्ट्रपति ट्रंप की उस धमकी का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में एक भी जहाज़ पर हमला हुआ, तो अमेरिकी वायु सेना ईरान के किसी पुल या पावर प्लांट पर बमबारी करके उसे नष्ट कर देगी। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिकी सेना ईरान के किसी पुल या पावर प्लांट को निशाना बनाती है, तो ईरान पूरे खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी व्यावसायिक या सैन्य हितों से जुड़े बुनियादी ढांचे, पुलों और ऊर्जा संपत्तियों पर हमला करके जवाबी कार्रवाई करेगा।

सूत्र ने आगे कहा कि पिछले दस दिनों की सैन्य गतिविधियों से अमेरिकियों को ईरान की सटीक हमला करने की क्षमता का स्पष्ट अंदाजा हो गया है। इसलिए डोनाल्ड ट्रंप का यह संभावित कदम एक बार फिर उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जती का कारण बनेगा।

होर्मुज पर अधिकार नहीं छोड़ेगा ईरान

तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपने अधिकारों को दोहराते हुए कहा कि वह इस अहम जलमार्ग को अमेरिका के दबाव या डराने-धमकाने का जरिया नहीं बनने देगा। इस स्ट्रेट से से कमर्शियल जहाजों का सुरक्षित गुजरना ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल और ईरान द्वारा तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन पर निर्भर करता है। ईरान ने फिर से कहा है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लंबे समय तक कंट्रोल को अपनी सुरक्षा का एक जरूरी हिस्सा मानता है और किसी भी कीमत पर इस पर अपने अधिकार नहीं छोड़ेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या चेतावनी दी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बयान के जरिए ईरान को सीधी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि जब भी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य हथियार का इस्तेमाल करके किसी जहाज पर हमला करेगा, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में ईरान के किसी पुल या पावर प्लांट पर बमबारी करके उसे नष्ट कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के इन संभावित लक्ष्यों में ईरान की राजधानी तेहरान के अंदर या उसके आस-पास मौजूद स्ट्रक्चर भी शामिल होंगे।