25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना को मिली बड़ी कामयाबी, चाड में मार गिराए बोको हराम के 96 आतंकी

Army Takes Action Against Terrorists: चाड में सेना ने बोको हराम आतंकी संगठन के खिलाफ एक्शन लेते हुए 96 आतंकियों को मार गिराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Nov 2024, 10:27 AM IST

Soldiers in Chad

Soldiers in Chad

आतंकवाद (Terrorism) दुनिया के कई देशों में फ़ैल चुका है और समय-समय पर आतंकी हमलों के मामले भी सामने आते रहते हैं। अफ्रीकी देशों में भी आतंकवाद की वजह से स्थिति काफी खराब है और अक्सर ही आतंकी इन देशों में आतंक की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चाड (Chad) भी ऐसे ही अफ्रीकी देशों में से एक है जहाँ आतंकवाद फैला हुआ है। बोको हराम (Boko Haram) नाम का आतंकी संगठन चाड समेत अफ्रीका में कई देशों में सक्रिय है। ऐसे में आतंकियों को उनके मंसूबों में कामयाब होने से रोकने के लिए सेना भी समय-समय पर उनके खिलाफ एक्शन लेती है और चाड की सेना ने शनिवार को बोको हराम के खिलाफ एक अभियान चलाते हुए उनके ठिकाने पर हमला कर दिया।

96 आतंकी ढेर

चाड में सेना के बोको हराम के ठिकाने पर किए हमले में 96 आतंकी मारे गए। सेना ने गुप्त रूप से यह अभियान चलाया और आतंकियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सेना के अचानक किए हमले से आतंकी भी चौंक गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई।

11 आतंकी घायल

चाड की सेना से मुठभेड़ में बोको हराम के 11 आतंकी घायल भी हो गए। हालांकि किसी तरह वो अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हुए। सेना ने उनके ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार जब्त कर लिए।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग ‘मुकाब’, जानिए क्या होगा खास

सेना को भी हुआ नुकसान

बोको हराम के आतंकियों से मुठभेड़ में चाड की सेना को भी नुकसान हुआ। इस कार्रवाई में सेना के 5 सैनिक मारे गए। साथ ही 32 सैनिक घायल हो गए। कुछ सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जारी रहेगी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई

चाड की सेना की तरफ से इस पूरी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि बोको हराम के आतंकियों के खिलाफ चलाए इस अभियान के तहत लिए गए एक्शन में सफलता मिली है। हालांकि सेना की तरफ से यह भी साफ कर दिया गया कि आतंकवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- इस देश में शाकाहारी खाना ढूंढना है लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल