24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iskcon Temple पर हमला- 20 से 30 बुलेट दागे, भारत ने कार्रवाई की मांग की

Iskcon ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Jul 01, 2025

Iskcon Temple ने Hate Crime का संदेह जताया है। X Account

अमेरिका के उटाह में Iskcon Sri Sri Radha Krishna Temple पर फिर हमला हुआ है। उपद्रवियों ने अलग-अलग घटनाओं में मंदिर के गेट और दीवार पर 20 से 30 बुलेट फायर किए हैं। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूत ने इन हमलों की तीखी आलोचना की है। उसने अमेेेेेरिकी अधिकारियों से उपद्रवियों को पकड़ने की मांग की है।

भारतीय वाणिज्य दूत ने की दोषियों को पकड़ने की मांग

वाणिज्य दूत ने अपने बयान में कहा कि हम उटाह के स्पैनिश फोर्क में स्थित Iskcon Sri Sri Radha Krishna Temple पर हमले की तीखी आलोचना करते हैं। इस घड़ी में कांन्सुलेट पूरी तरह से मंदिर के श्रद्धालुओं के साथ है। और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करता है और जो भी दोषी हो उसके गिरफ्तार किया जाए।

बीते कुछ दिनों से मंदिर में होली महोत्सव चल रहा

बता दें कि बीते कुछ दिनों से मंदिर में होली महोत्सव चल रहा है। उसके बाद से ही उस पर हमले शुरू हो गए हैं। मंदिर पर फायरिंग की गई। Iskcon ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उसने Hate Crime का संदेह जताया है। ये हमले रात में हुए हैं। उस दौरान श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। इन हमलों से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है। मरम्मत में हजारों डॉलर खर्च होंगे।

मंदिर पर गोलीबारी जून में हुई

Fox News के मुताबिक यह मंदिर 15 एकड़ में फैला हुआ है। और इसे बने हुए दो दशक से ज्यादा हो गए। इसका निर्माण 1990 के दशक में हुआ था। मंदिर में मोर, गायें और दूसरे जानवर भी पले हुए हैं। मंदिर के अध्यक्ष वई वार्डन के मुताबिक मंदिर पर गोलीबारी जून में हुई। 3 बार अलग-अलग हमले हुए। दीवार पर बुलेट के निशान देखे जा सकते हैं। इतने साल हो गए कभी ऐसा नहीं हुआ। अब अचानक क्या हो गया जो मंदिर पर हमले शुरू हो गए। हम दोषियों को पकड़ने की मांग करते हैं।