
Auistralian Visa
ऑस्ट्रेलिया (Australia) में वीज़ा के नियम सख्त कर दिए गए हैं। सिर्फ वीज़ा के नियम ही नहीं, बल्कि प्रवासन नियमों को भी सख्त कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय छात्रों और कम-कुशल श्रमिकों के लिए वीज़ा नियमों को कड़ा किया जा रहा है। कम-कुशल श्रमिकों के लिए वीज़ा नियम सख्त इसलिए किए गए हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ज़्यादा कुशल श्रमिकों को देश में एंट्री देना चाहता है।
क्या है इस फैसले का उद्देश्य?
ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का उद्देश्य अगले 2 सालों में ऑस्ट्रेलिया में प्रवासियों की संख्या को आधा करना है। नई नीतियों के तहतअन्तर्राष्ट्रीय छात्रों को अंग्रेजी की परीक्षा में उच्च रेटिंग प्राप्त करने की जरूरत होगी। इसके साथ ही जो छात्र ऑस्ट्रेलिया में लंबे वक्त के लिए रहना चाहते हैं, दूसरी बार वीज़ा के लिए अप्लाई करने पर उनकी गहनता से जांच होगी।
सामान्य स्तर पर लाएंगे प्रवासी संख्या
ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री क्लेयल ओ'नील (Clare O'Neil) ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "हम बढ़ती प्रवासन संख्या को वापस से सामान्य कर देंगे। लेकिन यह सिर्फ प्रवासन की संख्या को लेकर नहीं है बल्कि यह ऑस्ट्रेलिया के भविष्य के बारे में है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने वीज़ा नियमों को कड़ा करने का फैसला 2022-23 में शुद्ध आव्रजन के रिकॉर्ड के 5,10,000 तक पहुंचने के बाद लिया है। 2022-23 में प्रवासन में यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के कारण आई है।"
Published on:
12 Dec 2023 09:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
