
Baba Vanga
बाबा वेंगा (Baba Vanga) को उनकी खतरनाक और डरावनी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। अपनी भविष्यवाणियों की वजह से बाबा वेंगा का नाम दुनियाभर में पहचाना जाने लगा है क्योंकि अब तक उनकी कई डरावनी भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं। ऐसे में जब भी बाबा वेंगा की कोई भविष्यवाणी सामने आती है, लोगों के मन में डर पैदा कर देती है। बाबा वेंगा ने इस साल के लिए भी कई दरवानी और खतरनाक भविष्यवाणियाँ की हैं और कुछ महीने में ही उनकी कुछ भविष्यवाणियाँ सच भी हो चुकी हैं। अब बाबा वेंगा की एक और डरावनी भविष्यवाणी (Baba Vanga Prediction) सामने आ गई है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है।
बाबा वेंगा ने 2026 के लिए भविष्यवाणी की थी कि इस साल एक ऐसी मेडिकल कंडीशन आएगी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी। ऐसे में लोगों ने अंदाजा लगाया कि इस साल एक नया वायरस फैल सकता है, जिससे लोगों को एक कठिन समय का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस भविष्यवाणी में किसी बीमारी या वायरस का ज़िक्र नहीं किया गया था। इसी बीच अब नोरोवायरस (Norovirus) और हंतावायरस (Hantavirus) के मामलों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इन दोनों वायरस को काफी संक्रामक माना जा रहा है और अब तक दोनों के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार ये वायरस आगे जाकर घातक साबित हो सकते हैं। ऐसे में अब लोग इन दोनों वायरस को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं।
बाबा वेंगा का नाम सुनकर लोगों को लगता है कि वो कोई पुरुष थे, लेकिन ऐसा नहीं है। बाबा वेंगा पुरुष नहीं, बल्कि एक महिला थीं जो कई लोगों को नहीं पता। ऐसे में यह सच जानकर कई लोगों को हैरानी भी होती है। बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) था और उनका जन्म 3 अक्टूबर, 1911 को उस्मानी साम्राज्य (Ottoman Empire) में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उनकी आँखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त, 1996 को 84 साल की उम्र में बुल्गारिया (Bulgaria) में उनका निधन हो गया था।
Published on:
19 May 2026 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
