24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, इस शहर पर किया कब्ज़ा..

बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, इस शहर पर किया कब्ज़ा..

बलूच लिबरेशन आर्मी ने कुछ ऐसा किया है जिससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 31 May 2025, 4:02 PM IST

BLA captured Surab City, Pakistan government and army shocked

BLA captured Surab City, Pakistan government and army shocked

बलूचिस्तान (Balochistan), पाकिस्तान (Pakistan) के लिए गले की फांस बन चुका है। इसकी वजह है बलूचिस्तान में लगातार बढ़ती अस्थिरता और आज़ादी की मांग। ज़्यादातर बलूच लोग खुद को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं मानते और बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आज़ाद कराकर स्वतंत्र देश बनाने की मांग कर रहे हैं। ये बलूच पाकिस्तानी सरकार और सेना से नफरत करते है। समय-समय पर बलूच विद्रोही पाकिस्तानी सेना और पुलिस को निशाना बनाते हैं। कुछ दिन पहले बलूच नेता मीर यार बलूच (Mir Yar Baloch) ने बलूचिस्तान की आज़ादी का ऐलान करते हुए कहा था कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। मीर समेत सभी बलूच नेता दुनियाभर से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की मांग कर रहे हैं, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई हैं। अब बलूच विद्रोहियों ने कुछ ऐसा किया है जिससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।

बलूचिस्तान के शहर पर किया कब्ज़ा

बलूच नेता और विद्रोही भले ही खुद को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं मानते, लेकिन आधिकारिक रूप से बलूचिस्तान अभी भी पाकिस्तान का हिस्सा है। बलूचिस्तान में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सरफराज बुगती (Sarfraz Bugti) मुख्यमंत्री हैं। आधिकारिक सरकार होने के बावजूद बलूच लिबरेशन आर्मी - बीएलए (Baloch Liberation Army- BLA) ने प्रांत में कुछ ऐसा किया है जिसकी उम्मीद शायद ही सरकार और सेना ने की होगी। बीएलए के लड़ाकों ने बलूचिस्तान के सुराब शहर पर कब्ज़ा कर लिया है।


यह भी पढ़ें- भारत से तनाव के बीच बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किल, बॉर्डर पर तालिबान ने फिर शुरू किए हमले

सेना और पुलिस को खदेड़ा

बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उन्होंने सेना और पुलिस को सुराब शहर से बाहर खदेड़ दिया है। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद बीएलए के लड़ाकों को सेना और पुलिस के खिलाफ कामयाबी मिली।

स्थानीय लोग भी विद्रोहियों के साथ

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग भी बलूच विद्रोहियों यानी कि बीएलए के लड़ाकों के साथ हैं। बीएलए के लड़कों ने क्वेटा-कराची और सुराब-गिदर हाइवे पर तलाशी शुरू कर दी है और जिले के भीतर और आसपास के रास्तों पर सख्त नाकाबंदी कर दी है। यह सब आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नज़र के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नमाज भी नहीं की खत्म और भारत ने उससे पहले दाग दी ब्रह्मोस”, पाकिस्तानी पीएम का कबूलनामा