दूसरी ओर अंतरिम सरकार के प्रेस सचिव ने अवामी लीग की तुलना नाजियों से करते हुए कहा है कि अवामी लीग के बैनर तले किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। शफीकुल ने कहा, अंतरिम सरकार के दौर में अब तक 136 से अधिक प्रदर्शन सिर्फ ढाका में हो चुके हैं, लेकिन लोकतंत्र के नाम पर फासिस्ट ताकतों को अपने पैर जमाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस तरह के प्रदर्शनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ ह्यूमन राइट वॉच की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि यूनुस सरकार के दौर में कट्टरपंथियों के हिन्दुओं, मंदिरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों पर भारी हमले हुए।