
Greek goddess
कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के विरोध की वजह से बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के सामने लगी ग्रीक देवी की मूर्ति को हटवा दिया गया है। विरोधियों का कहना था कि यह मूर्ति इस्लाम विरोधी है और इससे उनकी भावनाएं आहत हो रही हैं।
मूर्ति को सुप्रीम कोर्ट परिसर में ही एक अन्य स्थान पर लगवाया गया है। गौरतलब है कि न्याय की देवी टेमीज की यह मूर्ति छह महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में लगवाई गई थी।
मुस्लिम कट्टरपंथियों का कहना था कि यह मूर्ति इस्लामी मान्यताओं के खिलाफ है, इसलिए हमारी भावनाएं आहत हो रही हैं। इसी के बाद मुख्य न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने गुरुवार को वरिष्ठ वकीलों से सलाह-मशविरे के बाद इसको हटाने का आदेश दिया।
Published on:
26 May 2017 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
