13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेशियों ने पूर्वी तुर्किस्तान दिवस पर उइगरों के उत्पीड़न के खिलाफ चीन विरोधी प्रदर्शन का किया आयोजन

पूर्वी तुर्किस्तान दिवस पर, चीनी सरकार द्वारा उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न और बीजिंग के विस्तारवादी रवैये के खिलाफ बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चीन में हो रहे उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
Bangladeshis organize anti-China protest against oppression of Uyghurs on East Turkestan Day

Bangladeshis organize anti-China protest against oppression of Uyghurs on East Turkestan Day

पूर्वी तुर्किस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को बांग्लादेश में कई स्थानों पर चीन के खिलाफ प्रदर्शन हुए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी तुर्किस्तान/उइघुर मुसलमानों के लोगों के समर्थन और अमानवीय गतिविधियों के लिए चीन की निंदा करने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बांग्लादेश के लोगों ने (12 नवंबर, पूर्वी तुर्किस्तान स्वतंत्रता दिवस पर) देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया। इस समय उइगर आबादी वाले इलाके में सामूहिक नरसंहार, उत्पीड़न, कैद और सभी तरह के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।


बता दें, चीन अल्पसंख्यक मुद्दों, उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न और पूर्वी तुर्केस्तान पर अवैध कब्जे पर दोहरा मापदंड बनाए हुए है। पूर्वी तुर्केस्तान पर अवैध कब्जे के परिणामस्वरूप उइघुर मुसलमान और पूर्वी तुर्किस्तान के लोग नरसंहार का सामना कर रहे हैं। उइघुर नरसंहार को समाप्त करने का एकमात्र तरीका पूर्वी तुर्केस्तान की स्वतंत्रता को बहाल करना है।


1949 में पूर्वी तुर्किस्तान पर चीन के कब्जे के बाद उन रियासतों में रहने वाले उइगर मुसलमानों की दशा बद से बदतर होती चली गई। चीन के कम्युनिस्ट शासन ने 1949 में कब्जे के बाद पूर्वी तुर्किस्तान का नाम बदलकर शिनजियांग कर दिया था। बांग्लादेश में मानवाधिकार संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संगठनों ने कई शहरों में चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर उइगरों के उत्पीड़न पर विरोध जताया।


यहीं नहीं, भारत बांग्लादेश संप्रीति संघ (BBSS) वेलफेयर एसोसिएशन, एक गैर सरकारी संगठन, ने पूर्वी तुर्किस्तान की स्वतंत्रता की मांग के समर्थन में एक साइकिल रैली का आयोजन किया। प्रदर्शन में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, पत्रकारों, नेताओं और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह विरोध प्रदर्शन नारायणगंज, गाजीपुर और चटगांव में किया गया।


बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने उइगर मुसलमानों के कारण का समर्थन करने के लिए एक ह्यूमन चैन और विरोध रैली का आयोजन किया। उन्होंने चीन के अमानवीय कार्यों, उइगर अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार और पूर्वी तुर्केस्तान पर लगातार कब्जा करने के लिए चीन की आलोचना की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के लोगों से उइगर मुसलमानों का समर्थन करने और चीन की अवैध गतिविधियों की निंदा करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: हवा में करतब दिखा रहे फाइटर जेट की भीषण टक्कर, हुए टुकड़े-टुकड़े, अमेरिका में घटा दिल दहला देने वाला हादसा