16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन की क्रूरता की खुली पोल, कोविड कैम्पों में जला कर मारे जा रहे लोग!

चीन में कोविड महामारी के हालात अभी वैसे ही बने हुए हैं जैसा साल 2020 में था। यहां लोगों को जबरदस्ती क्वारंटाइन किया जा रहा है। तो वहीं अब यहां कोविड कैम्पों में आग लगाने की घटना सामने आ रही है। आग लगने के कारण कोविड पेशेंट्स की जान जा रही है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 03, 2022

Barbaric maneuver of China to deal with Corona, people are being burnt to death in Covid camps!

Barbaric maneuver of China to deal with Corona, people are being burnt to death in Covid camps!

एक तरफ चीन के शहरों में जहां जीरो कोविड पॉलिसी लागू होने के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। दावा किया गया है कि गांसू प्रांत के लान्झोऊ शहर में बने कोविड कैंप में आग लगाई जा रही है। ये आग आम लोग ही लगा रहे हैं। चीन के कई शहरों में ऐसा हो चुका है, मगर इस मुद्दे पर चीनी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। ये घटनाएं इतनी विदारक हैं कि पूरी दुनिया को चीन के हालात चिंता में डाल रहे हैं।


जिन कोविड कैंप्स को जलाया जा रहा है, या जिन आइसोलेशन को आग लगाई जा रही है, वहां मौजूद कोविड पेशेंट्स की जान जा रही है और चीन की इंटर सिक्योरिटी का प्रशासनिक तंत्र इस पर खामोश है। माना जा रहा है कि प्रशासन के इस खामोशी के पीछे जो वजह है, वो जीरो कोविड पॉलिसी के तहत गुप्त रूप से अपना लिया गया है। कोरोना वायरस ने दुनिया के 2 साल बर्बाद कर दिए।


एक तरफ पूरी दुनिया में जहां कोविड महामारी पर लगभग लगाम लगा दी गई है, तो वहीं दूसरी तरफ चीन में आज भी इसे लेकर हंगामा मचा हुआ है। चीन में ठीक वैसे ही हालात अभी भी बने हुए हैं, जैसे 2020 में कोविड आइसोलेशन के दौरान थे। अभी भी लोगों को यहां जबरदस्ती पकड़कर कोविड टेस्ट करवाया जा रहा है और उन्हें जबरन आइसोलेशन सेंटर में डाला जा रहा है।


इस जोर जबरदस्ती की एक वीडियो अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल सीएनएन ने शेयर की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चीन के दक्षिणी शहर हांग्जो में कोविड सुरक्षा अधिकारी एक शख्स द्वारा क्वारंटाइन में जाने से इंकार करने पर उसे उसके घर से जबरन ले जाने के कितना बर्बता से बाहर खींच रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर कहा जा रहा है कि बाद में लोगों के गुस्से के बाद इन अधिकारियों ने माफी मांग ली है।


वहीं दूसरी तरफ जीरो कोविड पॉलिसी से परेशान होकर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। विरोध में चीन की सड़कों पर महिलाएं और पुरुष अपने हाथों में कोरा कागज लिए घूम रहे हैं। प्रदर्शनकारी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शासन के अंत की मांग कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों में ये गुस्सा तब फूटा जब 24 नवम्बर को शिनजियांग के उरुमकी में कोविड प्रतिबंधों के दौरान एक इमारत में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: चीन में शी जिनपिंग के विरुद्ध लोगों में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन में लहराए जा रहे कोरे कागज