29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 बीटल्स बैंड का सबसे पुराना गिटार नीलाम,15 करोड़ में बिका गिटार

आपको मशहूर बैंड बीटल्स तो याद ही होगा। इस रॉक बैंड में जॉन लेनन ने जिस गिटार को बजाया था, वह नीलाम हो गया है। लेकिन नीलामी में इस गिटार की कीमत ने इसे सबसे महंगा गिटार बना दिया है। नीलामी में 24.1 लाख डॉलर यानि करीब 1,59,226,169 रुपये की रिकॉर्ड कीमत में बिका है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

barkha mishra

Nov 09, 2015

आपको मशहूर बैंड बीटल्स तो याद ही होगा। इस रॉक बैंड में जॉन लेनन ने जिस गिटार को बजाया था, वह नीलाम हो गया है। लेकिन नीलामी में इस गिटार की कीमत ने इसे सबसे महंगा गिटार बना दिया है। नीलामी में 24.1 लाख डॉलर यानि करीब 1,59,226,169 रुपये की रिकॉर्ड कीमत में बिका है।

बताया जा रहा है कि यह गिटार 50 वर्षों से अधिक समय से गायब था। दरअसल, दिसंबर 1963 में बीटल्स से फिंसबरी पार्क क्रिश्चियन शो के दौरान लेनन का यह गिटार खो गया था। उसके बाद में लेनन 1964 मॉडल के दूसरे गिटार से अपनी प्रस्तुतियां देने लगे थे।

नीलामी घर जुलियन के अनुसार, 1962 जे-160ई गिब्सन अकूस्टिक ब्रांड का यह गिटार दशकों से जॉन मैककाऊ नामक शख्स के पास था। अंग्रेज संगीतकार और बीटल्स के संस्थापकों में से एक जॉन लेनन ने इस गिटार को 1960 में खरीदा था। तब वह नहीं जानते थे कि कुछ वर्षों पहले इसे बीटल्स से ही चुराया गया था।

इसके अलावा अमेरिकी गायक, संगीतकार और अभिनेता प्रेस्ले का 24 कैरेट सोने का पियानो भी रिकॉर्ड छह लाख डॉलर (39,641,370 रुपये) में बिका।

Story Loader