गौरतलब है कि 75 साल के नेतन्याहू दुनिया के उन नेताओं में से हैं जिनकी उम्र सबसे अधिक है। नेतन्याहू के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, 82, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 78, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा 79 और पोप फ्रांसिस 88 साल के हैं। नेतन्याहू को हाल के बरसों में सेहत के कारण कई समस्याओं की सामना करना पड़ा है। उनके करीबियों ने बताया कि लगातार युद्ध में उलझे इज़राइल का प्रधानमंत्री होने की वजह से वो कई दिनों से अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे थे। उनके वकील एमित हदाद ने सर्जरी से पहले अदालत को जानकारी बताया था कि वो ऑपरेशन के लिए जा रहे हैं और उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ेगा, इसलिए उन्हें गवाही देने के लिए आने के लिए बाधित न किया जाए। अदालत ने इसकी मंजूरी दे दी थी।