पंजाब विधानसभा में इमरान खान की पार्टी पर बैन लगाने का एक प्रस्ताव पेश हुआ था जिस पर बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP ने विरोध जताया। बीते शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रदेश महासचिव ने कहा कि "PTI पर प्रतिबंध लगाने के बारे में हमारे साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। जब सरकार हमसे संपर्क करेगी, तब हम इस पर विचार करेंगे। सरकार को इस तरह के नकारात्मक कदम उठाने के बजाय PTI के साथ एक नए सिरे से बातचीत करनी होगी। मुर्तजा ने कहा कि इस्लामाबाद में ऐसे हालत ठीक नहीं है।