इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोकी ये हाजमोला अपने दादा-दादी समेत जापान के कई लोगों को खाने के लिए देते हैं। पहले तो ये लोग इस भूरे रंग की गोली को बड़े ही चाव से खा लेते हैं लेकिन जैसे ही इसका स्वाद पर जीभ पर आना शुरू होता है, इनके चेहरे के हाव-भाव ही बिगड़ जाते हैं। लोगों को ये रिएक्शन बहुत पसंद आ रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट्स भी बड़े मजेदार आ रहे हैं। एक यूजर ने तो इसे बम ब्लास्ट कैंडी बता दिया। तो दूसरे यूजर ने लिखा कि ये लोग अलग-अलग फ्लेवर की कैंडी खा रहे हैं।