इस वीडियो में कोकी ने घर की एंट्री गेट से शुरूआत की, फिर अपने घऱ के कमरों को दिखाया, पूजा घऱ, किचन, अपना, नानी-नाना का कमरा दिखाया, अपनी बचपन की और कई पुरानी तस्वीरें दिखाईं और फिर अपनी नानी को भी वीडियो में दिखाया। इसके बाद उन्होंने इसमें अपने घर का बगीचा भी दिखाया। कोकी ने ये पूरा वीडियो हिंदी में बनाया है। वो भी बिल्कुल सहज तरीके से, सुनने पर लगता ही नहीं कि ये कोई जापानी लड़का है।