
Road accident in Pakistan
दुनियाभर में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। हर साल कई लोगों की रोड एक्सीडेंट्स में मौत हो जाती हैं और कई लोग इन हादसों में घायल हो जाते हैं। रोड सेफ्टी बेहद ही अहम है, लेकिन इसमें चूक की वजह से अक्सर ही एक्सीडेंट्स हो जाते हैं। रोड एक्सीडेंट का ऐसा ही एक मामला रविवार को फिलीपींस में सामने आया है। यह हादसा फिलीपींस के लागुना प्रांत में माजयजय शहर में एक हाईवे पर हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस की एक एसयूवी से टक्कर हो गई।
6 लोगों की हुई मौत
फिलीपींस के लागुना प्रांत में माजयजय शहर में बस और एसयूवी की इस टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बस टिकट कलेक्टर और तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्रियों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
55 लोग घायल
इस हादसे में 55 लोग घायल भी हो गए हैं। हालांकि सभी घायलों को ज़्यादा चोटें नहीं आई, लेकिन जिन्हें ज़्यादा चोट आई, उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
मामले की जांच में हुआ खुलासा
इस मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि बस और एसयूवी की टक्कर होने पर बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हालांकि अभी तक यह बात नहीं पता चली कि बस और एसयूवी की टक्कर किस वजह से हुई, जिसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 8 लोगों की मौत
Updated on:
30 Sept 2024 04:17 pm
Published on:
30 Sept 2024 04:16 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
