6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाई में गिरी बस, 3 लोगों की मौत और 22 घायल

Sri Lanka Bus Accident: श्रीलंका में आज एक बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident

Bus accident in Sri Lanka

दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स के मामले आए दिन ही सामने आते रहते हैं। अक्सर ही कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स होते रहते हैं। इसी तरह का एक हादसा अब श्रीलंका (Sri Lanka) में हुआ है। श्रीलंका के सेंट्रल प्रांत (Central Province) में हैटन-कैंडी (Hatton-Kandy) मुख्य मार्ग पर स्थित मल्लावा (Mallawa) में आज, शनिवार, 21 दिसंबर को यात्रियों से भरी एक बस (Bus) खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में 25 यात्री थे।

3 लोगों की मौत

श्रीलंका में सेंट्रल प्रांत के हैटन-कैंडी मुख्य मार्ग पर स्थित मल्लावा में आज हुए बस एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों ने ही अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

22 लोग घायल

इस एक्सीडेंट में बस में सवार अन्य 22 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आतंकवाद का कहर जारी, आतंकी हमले में 16 सैनिकों की मौत और 8 घायल

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है, लेकिन हैटन-कैंडी मुख्य मार्ग पर अक्सर ही कई रोड एक्सीडेंट्स होते हैं।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी पहुंचे कुवैत, हुआ शानदार स्वागत