विदेश

कंबोडिया के राजा ने चुना देश का नया पीएम, हुन सेन के बेटे हुन मानेट को मिली ज़िम्मेदारी

Cambodia Gets New PM: कंबोडिया को आज नया पीएम मिल गया है। देश के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने आज ही कंबोडिया के नए पीएम को नियुक्त किया। कौन बना कंबोडिया का नया पीएम? आइए जानते हैं।

2 min read
Aug 07, 2023
Hun Manet

कंबोडिया (Cambodia) की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। देश को अब नया पीएम मिलेगा। 38 साल से कंबोडिया में पीएम पद पर हुन सेन (Hun Sen) काबिज़ थे। 1985 से कंबोडिया के पीएम पद पर रहे सेन देश की मिलिट्री के कमांडर भी रह चुके हैं। साथ ही वह कंबोडिया के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहे हैं। इतना ही नहीं, वह दुनियाभर में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे लीडर्स में से एक और सबसे लंबे समय तक रहे पीएम भी हैं। पर 71 साल के सेन ने कुछ समय पहले कंबोडिया के पीएम पद को छोड़ने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में आज कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी (Norodom Sihamoni) ने देश के नए पीएम को चुन लिया है।


हुन मानेट को मिली ज़िम्मेदारी

कंबोडिया के पीएम पद की ज़िम्मेदारी अब हुन मानेट (Hun Manet) को मिली है। सिहामोनी ने आज ही मानेट को कंबोडिया के पीएम पद पर नियुक्त किया है। 45 साल के मानेट कंबोडिया की मिलिट्री में जनरल हैं और साथ ही सेन के बेटे भी। सेन पहले ही अपने बेटे की पीएम पद की दावेदारी को घोषणा कर चुके थे और आज सिहामोनी ने इस पर मुहर भी लगा दी है।


यह भी पढ़ें- मोरक्को में दर्दनाक एक्सीडेंट, मिनीबस के पलटने से 24 लोगों की मौत

कॉन्फिडेंस वोट जीतना होगा


सिहामोनी ने मानेट को कंबोडिया का नया पीएम नियुक्त करने के साथ ही इस बात की जानकारी भी दी कि उन्हें कंबोडिया का पीएम बनने के लिए देश की संसद में कॉन्फिडेंस वोट जीतना होगा। कॉन्फिडेंस वोट का फैसला 22 अगस्त को होगा। कॉन्फिडेंस वोट जीतने पर मानेट 22 अगस्त को ही कंबोडिया के पीएम पद की शपथ भी ले सकते हैं।

कॉन्फिडेंस वोट जीतने में नहीं होगी परेशानी

मानेट को कॉन्फिडेंस वोट जीतने में परेशानी नहीं होगी क्योंकि उनकी पार्टी कंबोडियन पीपुल्स पार्टी - सीपीपी (Cambodian People's Party - CCP) के पास संसद की 125 में से 120 सीटें हैं। ऐसे में मानेट का 22 अगस्त को कंबोडिया का पीएम बनना तय है। फिलहाल अगले 5 साल के लिए उन्हें देश के पीएम पद की ज़िम्मेदारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- इमरान खान गिरफ्तार: तोशाखाना मामले में 3 साल की सज़ा और 5 साल चुनाव लड़ने पर लगा बैन

Published on:
07 Aug 2023 01:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर