पिछले कुछ महीनों से भारत और कनाडा के संबंधों में खटास पड़ी है। इस वजह से हिंदू भी कनाडा और कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से नाराज़ चल रहे हैं। कनाडा में काफी संख्या में हिंदू रहते हैं। ऐसे में ट्रूडो को भी पता है कि हिंदुओं को नाराज़ नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब उनकी सरकार हिंदू मतदाताओं को लुभाने की कोशिशों में जुट गई है। इसके लिए सरकार अगले साल 20 अक्टूबर को पड़ने वाले चुनावों की तारीख को बदलने संबंधी प्रस्ताव संसद में लेकर आई है, जिससे कनाडा में बसे हिंदुओं और भारतवंशियों को अक्टूबर माह में दीपावली के अहम त्यौहार को मनाने में दिक्कत न हो।