11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Typhoon Bavi: चीन में 18 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर, टाइफून बावी तूफान ने फिलीपींस में भी मचाई भारी तबाही, जापान और ताइवान में भी असर

Taiwan Typhoon: टाइफून बावी के कहर के बीच चीन ने 18 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। जापान, ताइवान और फिलीपींस भी इसकी चपेट में हैं। तीनों देशों में तेज बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jul 11, 2026

typhoon bavi

टाइफून बावी तूफान (X Photo)

China Typhoon Bavi: पूर्वी एशिया में टाइफून बावी तूफान ने बड़े संकट की स्थिति पैदा कर दी है। जापान और ताइवान में भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्री तूफान से तबाही मचाने के बाद अब इसका खतरा चीन पर मंडरा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए चीन ने 18 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी है, जबकि कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।

चीन में भारी बारिश का अलर्ट जारी

टाइफून बावी लगातार चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीजिंग के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चीन में अगले 6 घंटे में 150 मिलीमीटर तक बारिश होने की आशंका है। हालात को देखते हुए कई स्कूलों को बंद कर दिए गए हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव दलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

ताइवान में उड़ानें ठप, हजारों लोगों को हटाया गया

टाइफून बावी के असर से ताइवान में भी हालात गंभीर रहे। तेज हवाओं और लगातार बारिश के बीच 14 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। वहीं ताईवान ने 900 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकांश शहरों में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहे।

जापान में आया बिजली का संकट, 200 उड़ानें रद्द

टाइफून का असर जापान के दक्षिणी ओकिनावा क्षेत्र में भी देखने को मिला। तेज हवाओं और भारी बारिश से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रोफेशनल स्टॉर्म चेजर जेम्स रेनॉल्ड्स ने एक्स पर लिखा कि मियाको टाइफून बावी का सबसे ज्यादा असर जापान झेल रहा है।

फिलीपींस में 17 लोगों की मौत

टाइफून तूफान ने फिलीपींस में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी। एएफपी और एपी के मुताबिक, फिलीपींस में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 11 हजार लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।