11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड दौरे पर पुरानी यादों को लेकर हुए भावुक, बोले-आपके प्यार की तरह रखता हूं ध्यान

PM Narendra Modi Scarf Story: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सदी की शुरुआत में न्यूजीलैंड की अपनी पहली यात्रा और उस यात्रा से भारत लौटते वक्त साथ लाई गई खास यादगार चीजों की खास यादें साझा की।
2 min read
Google source verification
PM Narendra Modi New Zealand Visit

पीएम मोदी पुराने मफलर को दिखाकर हुए भावुक, photo- IANS

PM Narendra Modi Scarf Story: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सदी की शुरुआत में न्यूजीलैंड की अपनी पहली यात्रा और उस यात्रा से भारत लौटते वक्त साथ लाई गई खास यादगार चीजों की खास यादें साझा की। ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ 'किया ओरा मोदी' (Kia Ora Modi) नाम के एक भव्य भारतीय समुदाय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, PM मोदी ने कहा कि वह अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं साथ लाए हैं और यह उनका सौभाग्य है कि वह 40 वर्षों में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं।

30 साल पहले मिला गिफ्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि करीब 25-30 साल पहले, जब मुझे सार्वजनिक जीवन में मुझे बहुत कम लोग जानते थे, तब मुझे न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था। यात्रा के दौरान मुझे किसी शख्स ने एक मफलर, एक टोपी और एक दस्ताना उपहार स्वरूप दिया था। मैं आज इस कार्यक्रम में उनमें से एक चीज मफलर साथ लाया हूं।
यह मफलर, जिसे मैंने इतने सालों तक अपने पास रखा और कई बार इस्तेमाल किया। मैं इसे खास तौर पर साथ लाया क्योंकि मुझे पता चला कि यहां काफी ठंड है। मैं इसका वैसे ही ध्यान रखता हूं, जैसे मैं मेरे लिए आपके प्यार का ध्यान रखता हूं।

दुनिया को भारत दे रहा विकास का नया मॉडल

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में प्रवासी भारतीय समुदाय के 'किया ओरा मोदी' नामक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध सुखद स्मृतियों, स्थायी मित्रता, साझा मूल्यों और परस्पर प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने लोगों की तालियों और उत्साह के बीच कहा, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत जिस गति से विकास कर रहा है, वह अभूतपूर्व है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया को विकास का एक नया मॉडल दे रहा है।

पीएम मोदी ने खेलों से जुड़ी प्रदर्शनी का दौरा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान अत्याधुनिक खेल उपकरणों से जुड़ी एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के सहयोग से किया जा रहा है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, खेल हमेशा से भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत ब्रिज का काम करते रहे हैं। इस साल हम इन जीवंत खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का जश्न भी मना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ऑकलैंड में प्रधानमंत्री लक्सन और मैं खेलों से जुड़ी एक प्रदर्शनी को देखने गए जहां हमने अत्याधुनिक खेल नवाचारों की एक श्रृंखला देखी। यह देखना अद्भुत था कि कैसे प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता खेलों के भविष्य को आकार देने के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के आपसी संबंध प्रगाढ़ कर रही है।